आस्था

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: अजा एकादशी पर कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए हो सकता है धन लाभ, जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 August 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 19 अगस्त दिन मंगलवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

19 August 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 19 August 2025)

मेष (Aries)

आज आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी. पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. यात्रा लाभकारी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा और कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आर्थिक रूप से आपको मजबूती देगा, लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें. अपने काम में ईमानदारी रखें, लाभ अवश्य मिलेगा. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, और मित्रों के साथ मुलाकात संभव है. संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है.

मिथुन (Gemini)

आपके लिए यह दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा, विशेषकर बैंकिंग और निवेश से लाभ मिल सकता है. काम के सिलसिले में लंबी यात्रा संभव है जो लाभदायक साबित होगी. आज आपके विचारों में स्पष्टता होगी और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. घर-परिवार में शांति बनी रहेगी.

कर्क (Cancer)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. कामकाज में फोकस बनाए रखें और अनावश्यक तनाव से बचें. विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखने की आवश्यकता है. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जो मन को प्रसन्न करेगी.

सिंह (Leo)

आपका दिन प्रभावशाली रहेगा. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे. कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं. सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है. परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है.

कन्या (Virgo)

आज के दिन आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उसका फल भी आपको मिलेगा. किसी पुराने निवेश से लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा.

तुला (Libra)

दिन थोड़ी भागदौड़ से भरा हो सकता है, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे. कार्यस्थल पर सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. साझेदारी में किया गया कार्य लाभ देगा. जीवनसाथी के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कोई नई योजना बन सकती है.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन आपको धैर्य और विवेक से काम लेने की सलाह देता है. काम के सिलसिले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं लेकिन जल्दबाजी न करें. पुराने मित्रों से संपर्क लाभदायक रहेगा. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और संतान पक्ष से संतोष प्राप्त होगा.

धनु (Sagittarius)

आपके लिए यह दिन सोच-समझकर कदम बढ़ाने का है. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा. यात्रा के योग हैं जो फलदायक सिद्ध होंगे. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और कुछ नए प्रस्ताव भी सामने आ सकते हैं.

मकर (Capricorn)

आज आप अपने लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और कामकाज में उन्नति के योग हैं. बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा. आर्थिक योजनाएं सफल हो सकती हैं. मन प्रसन्न रहेगा.

कुंभ (Aquarius)

दिन की शुरुआत उत्साह के साथ होगी. व्यवसाय में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं और काम को लेकर नई दिशा तय होगी. पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. पुराने मित्र से बात होने की संभावना है जो सहयोगी सिद्ध हो सकती है.

मीन (Pisces)

आज का दिन संयम से बिताएं. खर्चों पर नियंत्रण रखें और अनावश्यक तनाव से बचें. पूजापाठ और ध्यान में मन लगेगा. कोई पुरानी योजना फिर से शुरू करने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का योग है. किसी रुके हुए काम के पूरा होने की संभावना है.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

4 minutes ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

21 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

24 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

31 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago