आस्था

राधाष्टमी पर कुंभ वालों की लगेगी लॉटरी, वृश्चिक रहे सतर्क! जानिए आज किस राशि के चमकेंगे सितारे?

Aaj Ka Rashifal 19 Sep 2026: 19 सितंबर 2026, शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ रही है. मूल नक्षत्र और आयुष्मान योग के प्रभाव से जहां कुंभ, मकर और तुला राशि वालों के अटके काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ होगा, वहीं वृश्चिक और कर्क राशि के जातकों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का सटीक और चटक राशिफल.

मेष, वृषभ और मिथुन का हाल(Aaj Ka Rashifal 19 Sep 2026)

मेष राशि के जातकों के लिए आज नए काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन रहा है, फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी. वृषभ राशि वालों को बिजनेस में बड़ा मुनाफा और नया काम शुरू करने का अवसर मिलेगा, लेकिन सेहत का खास ख्याल रखें. मिथुन राशि के जातकों को सोशल नेटवर्क से नया बिजनेस ऑफर मिल सकता है, शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही कदम बढ़ाएं.

कर्क, सिंह और कन्या का दिन कैसा रहेगा(today Rashifal in hindi)

कर्क राशि वाले आज किसी भी बड़ी डील को टालें और विवादों से दूर रहें, हालांकि युवाओं को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. सिंह राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में रुतबा बढ़ेगा और घर के बड़ों से आर्थिक मदद मिलेगी. कन्या राशि वालों को सीनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा, जिससे धन लाभ के साथ-साथ मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का रिपोर्ट कार्ड

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, बिजनेस में बड़ा फैसला भारी धन लाभ दिला सकता है. वृश्चिक राशि के जातक किसी के बहकावे में आकर कोई निवेश न करें और बाहर के खानपान से बचें, वरना नुकसान हो सकता है. धनु राशि वाले अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, तनाव से बचें, हालांकि रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.

यह भी पढ़ें: राधाष्टमी आज: लाड़ली जी के 5254वें प्राकट्योत्सव की बहुत-बहुत बधाइयां! राधे-राधे जपकर इन 10 मंदिरों में कीजिए दर्शन

मकर, कुंभ और मीन राशि का राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज (Aaj Ka Rashifal) लाभ के तगड़े योग हैं, कोई दिल के करीब आने वाला खास व्यक्ति मिल सकता है. कुंभ राशि वाले आज किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे और गाड़ी खरीदने का प्लान बन सकता है. मीन राशि के जातकों को नए संपर्कों से करियर में जबरदस्त उछाल मिलेगा और रुका हुआ धन हाथ लगेगा.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 19 Sep 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

9 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

27 minutes ago

भारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, फ्लाइट हाईजैक की कोशिश के बीच दिखाई बहादुरी

Pilot Smit Machar: इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को…

33 minutes ago

मिडटर्म चुनाव में उड़ी ट्रंप की नींद! हार के डर से रिपब्लिकन राज्यों में 2 लाख भारतीयों के नाम काटे

US Midterm Elections: अमेरिका के 26 राज्यों में 2 लाख भारतीय-अमेरिकियों के नाम वोटर लिस्ट…

41 minutes ago

मुस्लिम बहुल इलाकों में भी चल रहा ‘मोदी मैजिक’! असम के नगांव से बंगाल के रेजीनगर तक BJP की बल्ले-बल्ले

2026 के उपचुनावों के शुरुआती रुझानों में असम की नगांव लोकसभा सीट और पश्चिम बंगाल…

42 minutes ago

महंगे हुए गीजर, कूलर और पंखे, कॉपर-स्टील की कीमतों में उछाल से बढ़ा बोझ; लैपटॉप-मोबाइल भी महंगे

Electronic Items Price Hike: कॉपर, स्टील और प्लास्टिक की कीमतों में तेजी से गीजर, कूलर…

60 minutes ago