आस्था

‘राधाष्टमी पर बना दुर्लभ आयुष्मान योग!’ श्री राधा-कृष्ण बरसाएंगे असीम कृपा; जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 19 Sep 2026: 19 सितंबर 2026, शनिवार का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र और महा-फलदायी सिद्ध होने जा रहा है. भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के साथ इस दिन पावन राधाष्टमी का पर्व पूरे देश में भक्ति भाव से मनाया जाएगा. ग्रहों और नक्षत्रों की चाल बता रही है कि शनिवार को मूल नक्षत्र के साथ-साथ ‘आयुष्मान योग’ और ‘सौभाग्य योग’ का अद्भुत महा-संयोग बन रहा है.

वही बता दें शनिदेव की कृपा के साथ-साथ राधा-कृष्ण की आराधना से साधकों के सभी कष्ट दूर होंगे और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा.

पंचांग का पूरा गणित और ग्रहों की चाल(Aaj Ka Panchang 19 Sep 2026)

19 सितंबर को सूर्योदय के साथ भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 03:26 बजे तक रहेगी, जिसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो मूल नक्षत्र रात 01:43 बजे (20 सितंबर तड़के) तक प्रभाव में रहेगा, इसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र लगेगा. करण में बव करण दोपहर 03:26 बजे तक और तत्पश्चात बालव करण रहेगा. दोपहर 02:29 बजे तक अत्यंत शुभ माना जाने वाला ‘आयुष्मान योग’ रहेगा, जिसके बाद ‘सौभाग्य योग’ का निर्माण होगा.

राधाष्टमी और शनि उपासना का संयोग

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन राधाष्टमी का महापर्व होने से राधा-कृष्ण की संयुक्त पूजा का विशेष फल मिलेगा. ज्योतिषविदों के अनुसार, जो भी जातक इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण का पूजन करेंगे, उनके जीवन से दरिद्रता और गृह-क्लेश का हमेशा के लिए नाश हो जाएगा. इसके अलावा शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों से राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

शुभ मुहूर्त और राहुकाल की चेतावनी

आज के दिन किसी भी नए कार्य की शुरुआत, खरीद-बिक्री या धार्मिक अनुष्ठान के लिए आयुष्मान योग का समय अत्यंत श्रेष्ठ माना गया है. दोपहर 02:29 बजे से पहले किए गए कार्य में दीर्घकालिक सफलता मिलेगी. हालांकि, किसी भी शुभ और मांगलिक कार्य को करते समय राहुकाल के समय का विशेष ध्यान रखें. राहुकाल के दौरान कोई भी नया बिजनेस डील या धन का बड़ा लेन-देन करने से बचना चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की हानि से बचा जा सके.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 19 Sep 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

सर्वपितृ अमावस्या पर राशि के अनुसार करें दान, जानें मेष से मीन तक के उपाय

Sarva Pitru Amavasya 2026 Daan: सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों के तर्पण, श्राद्ध और दान-पुण्य का…

14 minutes ago

महिला पहलवानों की अपील पर राऊज एवेन्यु कोर्ट में सुनवाई; बृजभूषण सिंह को बरी किए जाने को दी गई है चुनौती

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को यौन शोषण के आरोपों से बरी किए…

15 minutes ago

Ayodhya News: पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी से मारपीट का आरोप, पेट्रोल पंप विवाद में हंगामा

अयोध्या में पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. आलिया जुबैरी ने पेट्रोल पंप में हिस्सेदारी के विवाद…

18 minutes ago

जिस मां ने पाला, उसी की बन गई कातिल, इंस्टाग्राम वाले प्यार के लिए बेटी ने उठाया खौफनाक कदम

Sonipat Mother Murder Case: हरियाणा के सोनीपत में बेटी जानवी पर अपने प्रेमी विकास के…

26 minutes ago

मान सरकार को बड़ा झटका? जज नागू ने खुद को सुनवाई से किया अलग, अब 12 को फैसला

Bhagwant Mann OSD Case: पंजाब सीएमओ के कथित भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका…

50 minutes ago

‘शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा हक…’ जंतर-मंतर बैन के खिलाफ भड़की यूथ कांग्रेस, हाईकोर्ट ने लटकाया मामला

Delhi High Court: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के खिलाफ यूथ कांग्रेस पहुंची…

1 hour ago