आस्था

Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन 5 राशियों के लिए वरदान समान रहेगा रविवार का दिन, जानिए अपना आज का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 20 July 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल का आकलन करते हैं. आज 20 जुलाई दिन रविवार है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

20 July 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 20 July 2025)

मेष राशि (Aries) :

आज का दिन भाग्य का पूरा साथ देने वाला है. परिवार में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है. सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे. संतान पक्ष से संतोष प्राप्त होगा. कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जो मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु खानपान में संयम रखें.

वृषभ राशि (Taurus) :

आज किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है. रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या स्थान परिवर्तन का संकेत है. व्यापार में लाभ के योग हैं, परंतु निर्णय सोच-समझकर लें. पुराने कर्ज से राहत मिलने की संभावना है. जीवनसाथी से तालमेल अच्छा रहेगा, पर मानसिक तनाव से बचें.

मिथुन राशि (Gemini) :

दिन के पहले भाग में थोड़ी असमंजस की स्थिति रहेगी, परंतु दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी. पारिवारिक मामलों में ध्यान देने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है. विदेश से जुड़ा कोई समाचार मिल सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं.

कर्क राशि (Cancer) :

आज का दिन भावनाओं में बहकर निर्णय लेने का नहीं है. वाणी पर संयम रखें अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा. निवेश सोच-समझकर करें. मन में धार्मिक विचार जागेंगे.

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल: सिंह राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता, कुम्भ राशि वालों को रखना होगा सेहत का ख्याल, पढ़ें आज का राशिफल

सिंह राशि (Leo) :

सिंह जातकों के लिए आज का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का है. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी और सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. मित्रों से सहयोग मिलेगा. आय में वृद्धि के योग हैं. विद्यार्थी सफलता की ओर बढ़ेंगे. प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, हल्की थकावट हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo) :

आज आपको अपनी योजनाओं में गोपनीयता रखनी चाहिए. कोई निकटवर्ती व्यक्ति धोखा दे सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी, किंतु अधूरे काम मन को विचलित कर सकते हैं. संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी. यात्रा टालना उचित रहेगा. सिरदर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है.

तुला राशि (Libra) :

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है. भाग्य का साथ मिलेगा. कोई लंबित कार्य पूर्ण हो सकता है. नौकरी में वरिष्ठों से सराहना मिलेगी. व्यापार में नया अनुबंध लाभदायक रहेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. पुराने रोगों में सुधार होगा. धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि रहेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio) :

आज आप किसी महत्त्वपूर्ण कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना करेंगे. आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी. निवेश से लाभ मिलेगा. पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा. वाहन या मकान से जुड़ा निर्णय लिया जा सकता है. शत्रु शांत रहेंगे, किंतु अहंकार से बचें.

धनु राशि (Sagittarius) :

धनु जातकों को आज संयमित रहने की सलाह दी जाती है. भाग-दौड़ अधिक हो सकती है, जिससे थकान रहेगी. व्यवसाय में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं, परंतु धैर्य से काम लें. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. यात्रा लाभकारी रहेगी.

मकर राशि (Capricorn) :

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा. कोई पुराना कर्ज वापस मिल सकता है. परिवार के साथ समय बिताना सुकून देगा. कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है. उच्चाधिकारियों से संबंध मज़बूत होंगे. निवेश या खरीदारी के लिए दिन अच्छा है. संतान से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius) :

आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा. कार्यों में स्थिरता रहेगी, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बनाए रखें. विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में कठिनाई हो सकती है. किसी पुराने मित्र से सहयोग मिल सकता है. मन में किसी बात को लेकर बेचैनी रहेगी, ध्यान से लाभ मिलेगा.

मीन राशि (Pisces) :

मीन राशि वालों को आज अचानक लाभ मिल सकता है. पुरानी योजनाएं काम करेंगी. विदेश यात्रा या वीज़ा से जुड़ा कार्य सफल हो सकता है. संतान के कारण गर्व की अनुभूति होगी. कार्यक्षेत्र में नई परियोजना का शुभारंभ हो सकता है. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

2 minutes ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

10 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

14 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

35 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

37 minutes ago