आस्था

24 जून 2025 राशिफल: किस्मत देगी साथ या लेगी परीक्षा? जानिए आज का दिन क्या कहता है आपकी राशि के लिए!

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है, वहीं कुछ लोगों को सतर्कता और संयम से आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है. ग्रहों की चाल में हो रहे छोटे-बड़े परिवर्तन आपके व्यवहार, निर्णय और कार्यों को प्रभावित कर सकते हैं. करियर से लेकर स्वास्थ्य तक, आज के दिन कुछ अहम फैसले लेने पड़ सकते हैं. इस राशिफल में जानिए आपकी राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष (Aries)

आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. किसी पुराने दोस्त से मिलना हो सकता है.

उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

वृषभ (Taurus)

घर-परिवार में सुखद समय बीतेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. मन थोड़ा विचलित हो सकता है, ध्यान रखें.

उपाय: सफेद मीठा प्रसाद गाय को खिलाएं.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 6

मिथुन (Gemini)

आज किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा. वाणी में मधुरता बनाए रखें.

उपाय: तुलसी को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने विवाद खत्म होंगे. पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा.

उपाय: चावल और दूध का दान करें.
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 2

सिंह (Leo)

आज का दिन मिलाजुला रहेगा. यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें.
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1

कन्या (Virgo)

कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. धैर्य से काम लें. परिवार में सहयोग मिलेगा.

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें.
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra: 18 गजराज, 101 झांकियां और 30 अखाड़े, 27 जून को अहमदाबाद में ऐसे निकलेगी भव्य रथयात्रा

तुला (Libra)

व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. मानसिक शांति बनी रहेगी.

उपाय: मंदिर में कपूर जलाएं.
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7

वृश्चिक (Scorpio)

पुराने काम पूरे होंगे. धन का आगमन हो सकता है. क्रोध पर नियंत्रण रखें (Aaj Ka Rashifal).

उपाय: लाल फूल शिवलिंग पर चढ़ाएं.
शुभ रंग: मरून
शुभ अंक: 8

धनु (Sagittarius)

विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है. लंबी दूरी की यात्रा का योग है. परिवार से अच्छा सहयोग मिलेगा.

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें.
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मकर (Capricorn)

आज काम का दबाव अधिक रहेगा. धैर्य रखें, जल्द ही सुधार होगा. खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है.

उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.
शुभ रंग: स्लेटी
शुभ अंक: 8

कुंभ (Aquarius)

आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है. रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

उपाय: गरीबों में वस्त्र दान करें.
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 6

मीन (Pisces)

आज मन थोड़ा भावुक रह सकता है. रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा.

उपाय: मछलियों को आटा खिलाएं.
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 7

ये भी पढ़ें- आ रही है मासिक शिवरात्रि: इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें, फिर व्रत रखें – पंचाक्षर मंत्र का होगा जाप

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

3 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago