आस्था

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: मेष, तुला, कुंभ सहित 12 राशियों का जानें भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 28 April 2025: मेष, सिंह, तुला, और कुंभ राशि वालों के लिए सोमवार का दिन खास रहेगा. आइए जानते हैं 28 अप्रैल 2025 को सभी 12 राशियों के लिए क्या कहते हैं सितारे. मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे, तो मिथुन राशि वालों को बड़े फैसले लेने से बचना होगा. सभी राशियों का विस्तृत राशिफल नीचे पढ़ें

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए धन से जुड़े मामलों में शुभ रहेगा. परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बीतेगा. परंपरागत कार्यों पर ध्यान रहेगा. घर में मांगलिक आयोजन से खुशी का माहौल बनेगा. बैंकिंग क्षेत्र के लोग बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास से आगे बढ़ें. दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी. मेहमानों का आगमन हो सकता है.

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाएगा. कार्यक्षेत्र में बदलाव की योजना बन सकती है. नए कार्यों पर फोकस बढ़ेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा. बिजनेस में उधार धन आसानी से मिल सकता है. किसी दोस्त की सेहत की चिंता सता सकती है. आजा और कौशल में सुधार होगा. जीवनशैली में बदलाव के लिए नजरिया बदलें.

मिथुन राशि

आज का दिन मान-सम्मान बढ़ाने वाला होगा. दोस्त की सलाह से किसी योजना में निवेश कर सकते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. परिवार में जिम्मेदारियों को समझें. रिश्तेदारों से बातचीत में सावधानी बरतें. छोटी यात्रा का योग बन सकता है. संतान के करियर की समस्याएं परिजन की मदद से हल होंगी.

कर्क राशि

आज का दिन आर्थिक नजरिये से शानदार रहेगा. छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान दें. शुभ समाचार मिल सकते हैं. जोखिम भरे कार्यों में सफलता मिलेगी. मामा पक्ष से धन लाभ होगा. बड़े निवेश का मौका मिल सकता है. संतान की संगति पर नजर रखें. विरोधी परेशान कर सकते हैं.

सिंह राशि

आज का दिन संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छा रहेगा. नई संपत्ति मिल सकती है. प्रबंधन पर ध्यान देंगे. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा होगी. समय बर्बाद करने से बचें. गृहस्थ जीवन की समस्याएं परेशान करेंगी. माता-पिता से सलाह लें. पुराना दोस्त दावत पर आ सकता है.

कन्या राशि

आज का दिन भाग्य के लिहाज से शुभ रहेगा. दीर्घकालिक योजनाएं गति पकड़ेंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. कार्यों में अवरोध दूर होंगे. व्यवसाय में महत्वपूर्ण निर्णय लें. संतान के वादे पूरे करें. माता का पुराना रोग परेशान कर सकता है. मदद मांगनी पड़ सकती है.

तुला राशि

आज का दिन सूझबूझ से काम करने का है. बिजनेस में सुधार करें. आर्थिक लेनदेन में पारदर्शिता रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ से खुशी होगी. निवेश से पहले नियम समझें. बैंकिंग क्षेत्र में प्रमोशन के योग हैं. राजनीति में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.

वृश्चिक राशि

आज का दिन व्यापार के लिए शुभ रहेगा. साझेदारी के कार्य लाभकारी होंगे. बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. सरकारी नौकरी की तैयारी में मेहनत करें. कानूनी मामले सुलझेंगे. भूमि-भवन की खरीदारी लाभकारी होगी. माता को पैर दर्द की शिकायत हो सकती है.

धनु राशि

आज का दिन नियमों पर ध्यान देने का है. लोगों का भरोसा जीतेंगे. कार्यक्षमता बढ़ेगी. अजनबियों पर भरोसा न करें. डेली रूटीन बनाए रखें. परिवार में रिटायरमेंट पार्टी हो सकती है. धन संबंधी फैसले सोच-समझकर लें. जूनियर्स का सहयोग मिलेगा.

मकर राशि

आज का दिन मिश्रित रहेगा. बड़ा लक्ष्य पूरा होगा. योग-व्यायाम को रूटीन में रखें. संतान की शिक्षा से शुभ समाचार मिलेगा. नई योजनाओं पर फोकस करें. बड़ों से विनम्रता से बात करें. विरोधियों की बातों से बचें.

कुंभ राशि

आज का दिन जल्दबाजी से बचने का है. सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी. धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी. भौतिक वस्तुओं पर ध्यान रहेगा. परिवार की बातों पर फोकस करें. नौकरी में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वादे पूरे करें, वरना नाराजगी हो सकती है.

मीन राशि

आज का दिन मिश्रित रहेगा. पारिवारिक मामलों में रुचि रहेगी. भाइयों से रिश्ते सुधरेंगे. सहकारिता का भाव रहेगा. नए संपर्क लाभ देंगे. अनुशासन बनाए रखें. आय बढ़ाने के प्रयास करें. जरूरी कामों की सूची बनाएं.

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 26 April 2025: वृषभ, मिथुन और कुंभ के लिए लाभकारी दिन, कलानिधि योग का मिलेगा लाभ

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

लंदन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में गूंजी भारत के इस जांबाज ICS अफसर की दास्तान! अंग्रेजों का हुक्म ठुकराकर रोकी थी गोलीबारी

Jagdishwar Nigam: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के एक अहम लेकिन कम चर्चित अध्याय पर लंदन…

5 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से दायर याचिका का निपटारा किया

सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया,…

9 minutes ago

चुनौतीपूर्ण माहौल में भी चमकी अंबुजा! दूसरी तिमाही में 16.5 मिलियन टन रही बिक्री

अंबुजा सीमेंट्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. बाहरी…

39 minutes ago

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

52 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

59 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

1 hour ago