दुनिया

Iran Port Blast: ईरान बंदरगाह विस्फोट में अब तक 28 की मौत, 800 घायल

Iran Port Blast: ईरान के दक्षिणी होर्मोज्गान प्रांत में एक बंदरगाह पर हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. आधिकारिक इरना समाचार एजेंसी ने कहा कि विस्फोट और उसके बाद लगी आग में घायल हुए लोगों की संख्या 800 तक पहुंच गई है, जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं.

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने रविवार को होर्मोजगन के गवर्नर मोहम्मद अशौरी तजियानी के हवाले से कहा, घटनास्थल पर लगे क्लोज-सर्किट कैमरों से प्राप्त फुटेज में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:05 बजे बंदरगाह के एक क्षेत्र में कई कंटेनरों के पास सीमित मात्रा में आग लगी दिखाई दी, जो फिर फैल गई और लगभग 90 सेकंड बाद बड़े विस्फोट का कारण बनी. उन्होंने घातक विस्फोट के बाद प्रांत में तीन दिनों के सार्वजनिक शोक की भी घोषणा की.

अब तक कोई ठोस कारण नहीं मिला

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता होसैन जफरी ने शनिवार को अर्ध-सरकारी फ़ार्स समाचार एजेंसी को बताया कि बंदरगाह पर एक कंटेनर में रासायनिक पदार्थों के कारण विस्फोट हो सकता है. हालांकि, ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहजेरानी ने उसी दिन संबंधित अधिकारियों द्वारा अपनी जांच पूरी करने से पहले घटना के कारण के बारे में किसी भी “जल्दबाजी में अटकलें” लगाने के खिलाफ चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि अब तक जो पुष्टि हुई है, वह बंदरगाह के एक कोने में कंटेनरों की मौजूदगी है, जिसमें संभवतः रासायनिक पदार्थ हो सकते हैं.

बंदरगाह पर सैन्य शिपमेंट की मौजूदगी के बारे में विदेशी मीडिया की अफवाहों को खारिज करते हुए, ईरान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता रेजा तलाई-निक ने कहा कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर, विस्फोट वाले क्षेत्र में ईंधन या सैन्य उपयोग से संबंधित कोई आयातित या निर्यातित शिपमेंट नहीं था. ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शनिवार को स्‍थ‍िति‍ के आकलन के ल‍िए  गृहमंत्री एस्कंदर मोमेनी को मौके पर भेजा.


ये भी पढ़ें: Italy Firing: सिसिली में गोलीबारी, 3 की मौत, 2 घायल….कुछ ही पलों में मच गई अफरा-तफरी


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

21 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

30 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

38 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

46 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

51 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago