आस्था

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

Aaj Ka Rashifal:आज सोमवार यानी शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन जगत जननी माँ दुर्गा के द्वितीय स्वरूप माँ ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जा रही है. पंचांग के अनुसार आज विष्कुम्भ योग और मालव्य योग जैसे बड़े संयोग बने हुए हैं, जिससे कई राशियों के दिन सुधरने वाले हैं. आइए जानते हैं भविष्यवक्ताओं के अनुसार 12 राशियों का दैनिक राशिफल.

मेष, वृषभ और मिथुन राशि: पुराने संकट टलेंगे, मिथुन की जमेगी धाक(Aaj Ka Rashifal)

मेष राशि के जातकों के जरूरी काम समय पर निपटेंगे, त्योहारी सीजन के चलते आमदनी बढ़ेगी लेकिन खर्चों पर भी नजर रखनी होगी. वृषभ राशि वालों के लिए दिन शानदार है; नई तकनीक अपनाने से व्यापारिक बचत सुधरेगी और पुराने कर्जों से मुक्ति के रास्ते बनेंगे. मिथुन राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता के आगे प्रतिस्पर्धी शांत रहेंगे, दीर्घकालिक योजनाओं से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.

कर्क, सिंह और कन्या राशि: टैक्स विवाद सुलझेंगे(Shardiya Navratri Rashifal)

कर्क राशि के जातकों को कारोबार में जोखिम भरे फैसले लेने से बचना चाहिए, प्रतिद्वंद्वियों की चालों पर नजर रखें. सिंह राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे, सोशल मीडिया और नए संपर्कों से व्यापारिक मुनाफा बढ़ेगा..विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

कन्या राशि को बड़ी राहत: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत बड़ी राहत लेकर आया है. आपका कोई पुराना टैक्स मामला या सरकारी नोटिस आज आपसी बातचीत से बिना किसी पेनल्टी के सुलझ जाएगा. त्योहारी सीजन की बिक्री से आमदनी में तगड़ा उछाल आएगा.

तुला, वृश्चिक और धनु राशि: कारोबार में बढ़ोतरी, तुला रहे सावधान(Horoscope Today)

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहना होगा, पैतृक कारोबार में बुजुर्गों की सलाह काम आएगी. वृश्चिक राशि वालों को सरकारी कागजी कार्रवाई और खर्चों पर कड़ा नियंत्रण रखना होगा.

धनु राशि के लिए तरक्की का दिन: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है. नेटवर्किंग और सेल्स के क्षेत्र में बड़े मौके मिलेंगे. परिवार और बिजनेस में आपके फैसलों को पूरा मान-सम्मान मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भारी मजबूती आएगी..विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें

मकर, कुंभ और मीन राशि: कुंभ को मिलेंगे नए अनुबंध, मीन रहें सतर्क

मकर राशि के जातकों के प्रयासों से व्यापार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, जिससे आपका कद और वित्तीय स्थिति दोनों सुधरेगी. कुंभ राशि के कारोबारियों को आयात-निर्यात (इंपोर्ट-एक्सपोर्ट) में नए अनुबंध मिलेंगे, जिससे व्यापार में जबरदस्त फायदा होगा.

मीन राशि को विशेष सावधानी: मीन राशि के जातकों को फाइनेंस और कागजी कामों में बिल्कुल लापरवाही नहीं करनी चाहिए, वरना वित्तीय नुकसान हो सकता है. बिना जांचे-परखे किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें और मानसिक तनाव से बचें.

आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 12 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

 

Rohit Agrawal

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago