आस्था

Aaj Ka Rshifal 26 May 2025: वृषभ और सिंह राशि के जातकों को मिलेगी मनचाही सफलता, जानिए अपना भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal, 26 May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना स्वामी ग्रह होता है. ग्रह नक्षत्रों के चाल के आधार पर ज्योतिष हमारे दैनिक, साप्ताहिक और मासिक राशिफल Horoscope का आकलन करते हैं. आज 26 मई दिन सोमवार है. ऐसे में आइए जानते हैं आज के दिन किसे मिलेगा किस्मत का साथ और किसे होना पड़ेगा परेशान, आइए ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से जानते हैं, मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का राशिफल.

26 May 2025 का राशिफल (Aaj Ka Rshifal 26 May 2025)

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कामकाज में आपकी सूझबूझ और अनुभव की सराहना होगी. पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण रहेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आएगा. विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है. निवेश सोच-समझकर करें.

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से लाभकारी साबित हो सकता है. पुराने रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी. व्यापार में कोई नया अवसर मिल सकता है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है. मानसिक रूप से थोड़ा दबाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन धैर्य से काम लें. मित्रों का सहयोग मिलेगा और किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. यात्रा के योग बन रहे हैं, जो लाभकारी हो सकती है. शाम को किसी शुभ समाचार की संभावना है.

कर्क राशि (Cancer)

आज भावनाएं हावी रह सकती हैं, इसलिए निर्णय सोच-समझकर लें. परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पुराने रोग दोबारा परेशान कर सकते हैं. बच्चों के साथ समय बिताना सुकून देगा.

सिंह राशि (Leo)

आज आत्मविश्वास के साथ कार्य करने से सफलता मिलेगी. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी. कोई बड़ी योजना शुरू करने के लिए दिन शुभ है. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का योग है.

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन योजनाओं को मूर्त रूप देने का है. करियर में कोई सकारात्मक मोड़ आ सकता है. घर में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. पुराने मित्र से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, विशेषकर पेट संबंधित समस्याओं से बचें.

तुला राशि (Libra)

आज जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद रहेगा. किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है. व्यापार में लाभ होगा, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है. मानसिक शांति के लिए ध्यान-योग लाभदायक रहेगा. कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन आपके लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा. करियर में बदलाव के संकेत हैं. पुराने प्रोजेक्ट को पूरा करने का सही समय है. भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें. साझेदारी के कामों में लाभ मिलेगा. घर में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

धनु राशि (Sagittarius)

आज आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा. किसी गुरु या मार्गदर्शक से मुलाकात आपके लिए लाभदायक रहेगी. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पारिवारिक जीवन में तालमेल बना रहेगा. पुराने विवाद सुलझने की संभावना है. वाहन सावधानी से चलाएं.

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन मेहनत और समर्पण का फल देने वाला है. कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है. परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है. रिश्तों में पारदर्शिता रखें. दोस्तों के साथ समय बिताकर तनाव दूर कर सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)

आज दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी. नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ है. धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अनावश्यक विवादों से दूर रहें और अपने कार्य पर फोकस बनाए रखें.

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है. मन में चल रही उलझनों का समाधान मिलेगा. प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेष रूप से नींद की कमी से बचें.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago