आस्था

Raksha Bandhan: अपनी बहन को उसकी राशि के अनुसार दें ये उपहार, खुशियों से भर जाएगी उनकी जिंदगी

Raksha Bandhan: रक्षा बंधन सिर्फ एक पर्व नहीं है बल्कि भाई बहन के रिश्ते की मिठास, भरोसे और प्रेम का प्रतीक है. रक्षाबंधन को हर साल सावन के पूर्णिमा को मानाया जाता है. इस साल 2025 में रक्षाबंधन को 9 अगस्त को मनाया जाएगा. यह एक ऐसा दिन है जो भारतीय परिवारों में एक खूबसूरत झलक प्रस्तुत करता है.

भाई बहन का रिश्ता

भाई बहन का रिश्ता सबसे अनोखो होता है. बचपन की लड़ाईयों से लेकर एक-दूसरे के लिए सबसे बड़े सहायता बनने तक यह साथ कई रंगों से सजा होता है. रक्षाबंधन के दिन बहनें भाईयों की कलाई पर राखी बांधती है और उनके लिए सुखी, सुरक्षित जीवन की कामना करती हैं. तो वहीं भाई इस अवसर पर बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लेते हैं.

बहन को देते हैं उपहार

इस दिन भाई बहन को गिफ्ट देते हैं. लेकिन अगर आप वह उपहार अपनी बहन की राशि के अनुसार देंगे तो अधिक फलदायी होगा. आइए जानते हैं किस राशि वालों को क्या उपहार दिया जा सकता है.

मेष राशि (Aries Horoscope)-

रक्षाबंधन के अवसर पर मेष राशि वालों को आप लाल रंग का पर्स या उसी रंग का बैग गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलाव आप लाल गुलाब का इत्र भी दे सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)-

वृषभ राशि वालों को चॉकलेट और इत्र दे सकते हैं. इसके अलावा डिजाइनर कपड़ाभी दिया जा सकता हैं.

मिथुन राशु (Gemini Horoscope)-

रक्षाबंधन के अवसर पर मिथुन राशि वाली बहनों को पेन दे सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप चांदी की चूड़ियांऔर फोटो फ्रेम दे सकते हैं.

सिंह राशि (Leo Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप सोना या फिर मेकअप का सामान दे सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप स्किन केयर, हैंडबैग और पर्स में से किसी एक या सभी को दे सकते हैं.

तुला राशि (Libra Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप इत्र या फिर गहना दे सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप रुद्राक्ष का लॉकेट इपहार के रूप में दे सकते हैं.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)-

इन्हें आप ट्रेवल पैकेज दें सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप डायरी और कपड़े उपहार के रूप में दे सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope) –

इस राशि वाली बहनों को आप मोबाइल फोन और स्मार्ट घड़ी दे सकते हैं.

मीन राशि (Pisces Horoscope)-

इस राशि वाली बहनों को आप भगवान की प्रतिमा दे सकते हैं

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘संसार का हर शब्द आपकी स्तुति है ‘षष्ठी पर पीएम मोदी ने शेयर किया आदि शंकराचार्य द्वारा रचित पवित्र श्लोक

PM Modi Navratri Post: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को…

34 seconds ago

सैलरी लिमिट बदलते ही EPFO का बड़ा एक्शन: पीएफ रिटर्न जमा करने की लास्ट डेट बढ़ी, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई

EPFO News: EPFO ने सितंबर का पीएफ रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर…

17 minutes ago

लो जी, आ गई ठंड! रजाई निकाल लो भाई… दिल्ली में 6 डिग्री लुढ़का पारा, आज भी बरसेगा पानी?

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं और बारिश के बाद अक्टूबर में ही गुलाबी ठंड का अहसास…

17 minutes ago

‘हे जगदंबिके, संसार में ऐसा कौन-सा शब्द है जो आपकी स्तुति नहीं’ छठे नवरात्र पर पीएम मोदी ने शेयर किया खास श्लोक

PM Modi Navratri: नवरात्र के छठे दिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर…

25 minutes ago

त्योहारी सीजन में CP बंद! सेंट्रल पार्क में प्रदर्शन को लेकर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों ने मांगी सुरक्षा

Delhi News: कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, सुरक्षा और त्योहारी सीजन…

44 minutes ago