Akshaya Tritiya Rashifal: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया का पावन पर्व है. ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन (Akshaya Tritiya 2026) अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि शुक्र ग्रह अपनी स्वराशि वृष में गोचर कर ‘मालव्य राजयोग’ का निर्माण कर रहे हैं. इसके साथ ही आज रवि योग और त्रिपुष्कर योग जैसे शुभ संयोग भी बन रहे हैं. ग्रहों की यह स्थिति व्यापार, निवेश और करियर के लिहाज से कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होने वाली है.
आज(Aaj Ka Rashifal 19 April 2026) मालव्य राजयोग का सबसे शुभ प्रभाव वृष, कर्क और सिंह राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. वृष राशि वालों के लिए खुद की राशि में शुक्र का गोचर आर्थिक मजबूती और व्यापार में बड़ा मुनाफा लेकर आएगा. वहीं, कर्क राशि के जातकों को गोचर कुंडली के लाभ स्थान में बन रहे राजयोग के कारण नौकरी में प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खुशखबरी मिल सकती है. सिंह राशि के लिए यह योग कर्म भाव में बन रहा है, जो करियर में नई पहचान और बड़े प्रोजेक्ट्स से धन लाभ दिलाएगा.
कन्या राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. नवम भाव में मालव्य राजयोग होने से पुराने निवेश (Investment) से तगड़ा रिटर्न मिल सकता है, साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. वृश्चिक राशि की बात करें तो सप्तम भाव में बन रहा यह योग बिजनेस पार्टनरशिप के लिए बेहतरीन है. आज कोई नई डील फाइनल हो सकती है और जीवनसाथी के सहयोग से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं.
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन (Akshaya Tritiya 2026) निवेश के लिहाज से शानदार है; शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से लाभ की प्रबल संभावना है. कुंभ राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव का राजयोग सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा, आप नया वाहन या घर खरीदने की योजना बना सकते हैं. धनु राशि के जातकों को नौकरी में स्थिरता मिलेगी और काफी समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी.
मेष राशि के लिए अचानक धन लाभ के योग हैं, वहीं मिथुन राशि वालों को विदेश से लाभ मिल सकता है, हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. तुला राशि के जातकों को आज आठवें भाव में राजयोग होने के कारण आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. मीन राशि वालों के लिए आज का दिन नेटवर्किंग और भाई-बहनों के सहयोग से धन कमाने का है; नई डील या कॉन्ट्रैक्ट से अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं.
आपने आज का राशिफल पढ़ लिया. धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…