आस्था

अमित शाह की कुंडली में ‘2026’ का महायोग; बुध-सूर्य की जुगलबंदी करेगी बड़ा धमाका, फिर होगा 370 जैसा कोई ऐतिहासिक फैसला?

Amit Shah Astro News: भारतीय राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह को लेकर ज्योतिष गलियारों में एक नई चर्चा छिड़ गई है. राजनीतिक पंडित तो उनकी बिसात को समझते ही हैं, लेकिन अब सितारों की चाल समझने वाले ज्योतिषियों का दावा है कि 2026 में अमित शाह की ‘शहंशाहत’ और भी बुलंद होने वाली है.

मुंबई के एक साधारण परिवार में जन्मे अमित शाह ने स्टॉक ब्रोकर से लेकर प्लास्टिक पाइप के बिजनेस तक में हाथ आजमाया, लेकिन उनकी असली किस्मत राजनीति के अखाड़े में चमकनी थी.

कुंडली के ग्रहों का अद्भुत खेल

अमित शाह की कुंडली ‘कन्या लग्न’ की है, और ज्योतिषियों की मानें तो उनकी सफलता के पीछे बुध और केतु का जबरदस्त योग है. कहा जाता है कि शेयर बाजार में उनकी जो पकड़ थी, वह ‘बुध’ की कृपा थी और प्लास्टिक पाइप के बिजनेस में अचानक मिली सफलता के पीछे ‘केतु’ का हाथ था.

लेकिन जब ये ग्रह राजनीति की तरफ मुड़े, तो उन्होंने एक राज्य के रसूखदार मंत्री से लेकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के गृह मंत्री बनने तक का सफर रातों-रात तय करवा दिया. कन्या लग्न में बुध का यह कमाल ही है कि उनके पास रणनीति बनाने की वो शक्ति है जो बड़े-बड़ों को हैरान कर देती है.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2025: महाकुंभ की भगदड़ से राम मंदिर की ध्वजा तक… आस्था और हादसों के बीच कैसा रहा यह साल?

क्या फिर दोहराया जाएगा इतिहास?

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 2026 में सूर्य और बुध की परम मित्रता उनकी कुंडली को जबरदस्त मजबूती दे रही है. जानकार मान रहे हैं कि जिस तरह 2019 में अमित शाह ने रातों-रात धारा 370 हटाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था, ठीक वैसा ही कुछ 2026 में होने जा रहा है. ग्रह इशारा कर रहे हैं कि गृह मंत्री कोई ऐसा ‘मास्टर स्ट्रोक’ खेलने वाले हैं जिसकी कल्पना फिलहाल विपक्ष को भी नहीं है. यह फैसला इतना बड़ा हो सकता है कि भारतीय राजनीति के समीकरण पूरी तरह बदल जाएं.

विपक्ष के लिए खतरे की घंटी?

भविष्यवाणी तो यहां तक की जा रही है कि 2026 में होने वाले इन फैसलों से विपक्ष में हाहाकार मच सकता है. अमित शाह को वैसे भी ‘सरप्राइज’ देने वाले नेता के तौर पर जाना जाता है. उनकी कुंडली के प्रभावी ग्रह दर्शाते हैं कि वह अपनी रणनीतियों से विरोधियों को धराशायी करने में माहिर हैं. आने वाले समय में उनका नेतृत्व और भी आक्रामक और प्रभावी नजर आने वाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

23 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

45 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

45 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

56 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago