Ants Vastu Tips
Ants Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर चीज का अपना महत्व होता है. चाहे वह पूजा- पाठ हो या फिर कोई जीव- जन्तु. इसी कड़ी में आज हम आपको चींटी से जुड़ी मान्यताओं के बारे में बताने जा रहे है. वास्तु शास्त्र के अनुसार चींटियों का घर में आना साधारण बात नहीं है, बल्कि चींटियों के घर में आने से भविष्य की कुछ अच्छी या बुरी घटनाओं का अंदाजा भी लगाया जा सकता है. शास्त्रों के अनुसार चींटियों को मेहनत और एकता का प्रतीक माना जाता है. चींटियों के घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा आती है.
वास्तु शास्त्र की मानें तो काली चींटियां घर की पश्चिम दिशा से निकलती दिखाई दें, तो यह संकेत बेहद शुभ माना जाता है. घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है. इस तरह से चींटियों का घर में आना विदेश यात्रा, बड़े अवसरों और धन लाभ का संकेत हो सकता है. काली चींटियों को समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है.
चावल या अनाज के बर्तन में चींटिया होने से, अनाज को बारीकी से साफ करके ही प्रयोग करना पडेगा. लेकिन अगर वास्तुशास्त्र की मानें तो अनाज के बर्तन में चींटियों का दिखना बेहद शुभ माना जाता है. चींटियों के होने से धन लाभ और घर में सुख- समृद्धि आती है.
यह भी पढ़ें: ऑफिस के बैग में भूलकर ना रखे ये पांच चीजे, बिगड़ जाएंगे बने हुए काम; पढ़ें पूरी लिस्ट
वास्तु शास्त्र के अनुसार चींटियां घर की दीवार पर ऊपर की ओर जाती दिखें, तो इसे जीवन में तरक्की, सुख और शांति का संकेत माना जाता है. लेकिन अगर वही चींटियां ऊपर से नीचे की ओर आती दिखें, तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है और घर के कामों में रुकावट आती है.
चींटियां छत से किनारों से निकलती दिखाई दें, तो इससे धन लाभ और संपत्ति में बढ़ोतरी होती है. साथ ही वैवाहिक जीवन में सुख- शांति आती है और संतान सुख मिलने के भी संकेत माने जाते है.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 आज लखनऊ में खेला जाएगा.…
Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…
सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…
Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…
बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…