Bharat Express DD Free Dish

ऑफिस के बैग में भूलकर ना रखे ये पांच चीजे, बिगड़ जाएंगे बने हुए काम; पढ़ें पूरी लिस्ट

Office Bag Vastu Tips: शायद ही आपको पता हो कि ऑफिस का बैग भी आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है, जिससे आपका पूरा दिन खराब हो जाएगा.

office bag vastu tips

office bag vastu tips

Office Bag Vastu Tips: आज की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को टाइम नहीं मिल पाता है. वहीं अगर घर के साथ- साथ ऑफिस भी मैनेज करना हो तो. लेकिन शायद ही आपको पता हो कि ऑफिस का बैग भी आपके जीवन में परेशानियां पैदा कर सकता है, जिससे आपका पूरा दिन खराब हो जाएगा. आपको बता दें कि ऑफिस का बैग सिर्फ कागज और सामान रखने की वस्तु नहीं है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बैग में रखी चीजें हमारी कार्य करने क्षमता सोच और प्रोफेशनल तरक्की पर सीधा असर डालती हैं. अगर आप अपने बैग में गलत चीजे रखें रहते हैं तो दिनभर नेगेटिविटी बनी रहती है, काम में रुकावटें आती हैं और मन अशांत रहता है. इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने बैग में क्या- क्या नहीं रखना चाहिए और जरुरी चीजों को कैसे रखें.

इन पांच चीजों को भूलकर ना रखें ऑफिस बैग में

पुराने बिल रसीदें तुरंत हटाएं

ऑफिस का बैग हमेशा साफ-सुथरा और व्यवस्थित होना चाहिए. वास्तु के अनुसार बैग में पुराने बिल की रसीदें, फटे कागजात रखना अशुभ माना जाता है. इस प्रकार की वस्तुएं रखने से करियर में रुकावट आती है. करियर में बरक्कत के लिए हर हफ्ते बैग को साफ करें और केवल जरूरी कागज ही रखें.

खराब और टूटे पेन दें हटा

ऑफिस के बैग में खराब पेन नहीं रखना चाहिए. वास्तु शास्त्र में खराब और टूटी पेन रखने से करियर में बाधा और अड़चन आती है. हो सके तो बैग में अच्छे- अच्छे पेन रखे. हमेशा इससे काम में पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है.

नुकीली चीजों को ना रखें बैग में

वास्तु शास्त्र के अनुसार चाकू, ब्लेड, कैंची जैसी नुकीली चीजें ऑफिस के बैग में नहीं रखनी चाहिए, इन चीजों से निगेटिविटी बढ़ती है. ये चीजें टकराव, तनाव और मानसिक परेशानियां पैदा करती हैं. अगर जरूरी हो तो इन्हें अलग पैक करके रखें.

यह भी पढ़ें: ‘खुद की मौत’ समेत पांच सपने किसी को बताए तो होगा बड़ा नुकसान!

बासी खाना रखने से बचे

अगर आप बैग में रखे हुए लंच को घर आकर तुरंत नहीं निकालते हैं तो इस आदत को आज ही बदल लें. लंच के बाद बचा हुआ खाना बैग में भूल जाना आम गलती है। यह ना सिर्फ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि वास्तु के अनुसार नकारात्मक ऊर्जा फैलाता है. बैग में केवल ताजा खाना रखें और बचा हुआ घर लाकर फेंक दें.

जरुरत से ज्यादा गैजेट्स ना रखें

अगर आप भी अपने ऑफिस बैग में खराब चार्जर, फंसे हुए हेडफोन और काम ना करने वाले गैजेट्स रखते हैं तो इन चीजों को आज ही अपने बैग से निकाल दें. ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं, जिससे काम करने में दिक्कत होती है. ऑफिस बैग को हमेशा हल्का और व्यवस्थित रखें और रोजाना साफ करने की कोशिश करें. ऐसा करने से ना सिर्फ सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी बल्कि काम करने में भी आसानी रहेगी.

  • भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read