आस्था

Astro Tips: इन चीजों को उधार लेने से बचें, Bad Luck होगा हावी

Astro Upay: कहते हैं कि मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है. उसकी यही सामाजिकता लोगों के प्रति उसके व्यवहार में भी दिखती है. व्यक्ति दूसरों से अपने संबंधों को बनाए रखने के लिए उसके सुख-दुख में शामिल रहता है. इन्हीं संबंधो की बदौलत एक दूसरे से छोटी से बड़ी चीजों का आदान-प्रदान भी होते है. ऐसे में कुछ चीजें ऐसी हैं, जिनको देना हितकर नहीं माना जाता. इस तरह की चीजों के आदान प्रदान या उधार में देने से हमारे भाग्य पर बुरा असर पड़ता है. यह किसी तरह के दुर्भाग्य(Bad Luck) का न्यौता भी हो सकता है. आइए जानते हैं किन चीजों को उधार देने और लेने से बचना चाहिए.

पेन का न करें लेनदेन

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कलम एक ऐसी चीज है, जिसे किसी को उधार न देना चाहिए और न लेना चाहिए. कलम का संबंध आपके कर्मक्षेत्र से जुड़ा है. कर्म से ही धन का मार्ग प्रशस्त होता है. ऐसे मे अगर आप किसी को कलम देते हैं तो ऐसा माना जाता है कि आप अपने कर्म का भी कुछ हिस्सा उसको दान दे रहे हैं, जिस कारण आपको दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है.

घड़ी से मुसीबत आ पड़ी

माना जाता है कि घड़ी को तो उपहार के तौर पर भी ना ही लेना चाहिए और ना ही देना चाहिए. क्योकि समय का संबंध आपकी उम्र से है और घड़ी का नकारात्मक असर उम्र पर पड़ता है. इसी तरह ज्योतिष की मानें तो किसी दूसरे की घड़ी पहनने से इसका विपरीत असर आपकी पेशेवर जिंदगी पर पड़ता है. चाहे आप किसी व्यवसाय से जुड़े हों या नौकरी कर रहा हों ऐसा करने वालों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती. पराई घड़ी पहनने से उसकी किस्मत भी पराई हो जाती है.

यह भी पढ़ें: Daan Ka Fal: सही तरीके से दान करने पर ही मिलता है फल, भूलकर भी न करें ऐसी गलती

विवाह में न लें पैसा

यदि आप खुद की शादी करने जा रहे हैं तो तमाम तरह के ऐसे खर्चे करने पड़ते हैं, जो आपके बजट में फिट नहीं समाते. ऐसे में आप दोस्तों या किसी और से पैसे उधार लेते हैं. ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि खुद की शादी के लिए कभी भी धन नहीं लेना चाहिए. क्योकिं जब कर्ज के साथ आपके वैवाहिक जीवन की भी शुरुआत होती है तो इसे शुभ नहीं माना जाता.

Bharat Express Desk

Recent Posts

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

29 minutes ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

41 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

54 minutes ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

1 hour ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

1 hour ago

पानी संकट पर हाईकोर्ट सख्त, उज्जैनी से असरावद खुर्द तालाब तक पाइपलाइन के प्रस्ताव पर दो हफ्ते में मांगा जवाब

MP News: कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट के बीच मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उज्जैनी…

1 hour ago