यूटिलिटी

WhatsApp: अब खुद से बातें कर पाएंगे व्हाट्सऐप यूजर्स , जानें इस फीचर का कैसे करें इस्तेमाल

Message yourself Feature: मेटा (Meta) ने अपने इंस्टेंट मैसेज एप्प (Instant message app) व्हाट्स एप्प (Whats app) के लिए एक नया फीचर (feature) जारी कर दिया है. इस फीचर के तहत अब लोग अपने आप को मैसेज भी भेज पायेंगे और खुद के साथ वीडियो और ऑडियो भी शेयर कर सकेंगे. और तो और अब अपने आप को रिमाइंडर भी भेज पायंगे. इस फीचर का नाम मैसेज योर सेल्फ (Message your self) रखा गया है. यह फीचर एंड्राइड (Android)और एप्पल यूजर (Apple user) के लिए लाया जायेगा. कंपनी ने इस फीचर के बारे में पुष्टि करते हुए कहा है कि वो जल्द ही इन फीचर्स को आने वाले दिनों में रोल आउट कर देगी. इसका मतलब ये कि अभी ये फीचर आपके फोन में नहीं आया है लेकिन जल्दी ही आ जायेगा.

कैसे इस्तमाल में लाये इस फीचर को-

इस फीचर को चलाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल के प्ले स्टोर (play Store)  या एप्पल एप्प स्टोर(Apple App Store) में जायें और वहां पर व्हाट्सऐप को अपडेट करें.अपडेट करने के बाद व्हाट्सऐप खोलें और न्यू चैट में जाये वहां आपको अपना नंबर दिखेगा. उसपर क्लिक कर खुद को मैसेज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Facebook यूजर्स न करें ये मिस्टेक, वरना बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

इस फीचर से यूजर ना सिर्फ नोट्स शेयर कर सकते हैं बल्कि दूसरे के चैट में जाकर खुद को वीडियो या फोटो भी भेज सकते हैं. ये फीचर उन लोगों के लिए बहुत काम का है जो खुद को मेसेज भेजते हैं. व्हाट्स  एप्प को वेब या डेस्कटॉप (Desktop)  पर इस्तमाल करने वाले भी इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं. यूजर खुद को भेजे गए नोट्स,फोटो,वीडियो को   डेस्कटॉप या कोई भी कनेक्टेड डिवाइस पर भी देख सकते हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार ये भी पता चला है कि व्हाट्स एप्प अपने यूजर्स के लिए वोईस स्टेटस (Voice Status) और वेब पर वॉइस कॉलिंग जैसे कई फीचर्स पर काम कर रहा है. ऐसी उम्मीद है कि मेटा जल्द ही ऐसे फीचर को टेस्ट करने के लिए फ्लोर पर उतार देगा. आने वाले कुछ महीनों में  यूजर्स इन सारे फीचर्स का इस्तमाल भी कर पाएंगे.

Bharat Express Desk

Recent Posts

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

14 minutes ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

57 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

1 hour ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

1 hour ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

1 hour ago