आस्था

Bajrang Baan: बजरंग बाण का पाठ होता है चमत्कारिक, इस विधि से करें कार्य सिद्ध

Bajrang Baan: कलियुग में बजरंगबली की पूजा और भक्ति से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं. इसके अलावा माना जाता है कि जितनी भी नकारात्मक शक्तियां हैं वे हनुमान जी के नाम से ही कांपने लगती हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी का विशेष दिन माना जाता है. इस दिन सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने पर सभी तरह की मनोकामना पूरी होती है.

हनुमान जी को खुश करने के लिए हनुमान चालीसा के पाठ को सबसे उत्तम माना जाता है. वहीं हनुमान जी से जुड़ा एक और पाठ ऐसा है, जिसके विषय में मान्यता है कि इसका पाठ तब करना चाहिए, जब इंसान के मुश्किल वक्त में कोई भी उसका साथ न दे रहा हो, उसे इस परिस्थिति से निकालने वाले सारे रास्ते बंद हो जाएं, तो उसे इसका पाठ करना चाहिए.

यह पाठ है बजरंग बाण का, जोकि सीधे किसी तीर की तरह हनुमान जी के पास जाता है और व्यक्ति की फरियाद रखता है. माना जाता है कि हनुमान जी की कृपा से जल्द ही व्यक्ति को उसकी समस्या का समाधान मिलने लगता है.

ऐसे करें बजरंग बाण का पाठ (Bajrang Baan)

बजरंग बाण के पाठ के लिए मंगलवार का दिन सर्वोत्तम है. इस दिन स्नान करने के बाद नजदीक के किसी हनुमान मंदिर जाकर बजरंग बली के सामने इसका पाठ करना चाहिए. पाठ करने से पहले हनुमान जी के समक्ष एक दिया जला लें और उन्हें पुष्प अर्पित करें. इसके बाद उनका ध्यान करते हुए इसका पाठ करें. आप चाहें तो इसका पाठ 11 या 101 बार कर सकते हैं. लेकिन इसे लगातार करना होगा. पाठ के बाद हनुमान जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं.

इसे भी पढ़ें: Hanuman Chalisa: जानें क्यों हनुमान चालीसा है चमत्कारी, बड़ी मनोकामना या मुसीबत में ऐसे करें पाठ

इस तरह की परेशानियों में कर सकते हैं बजरंग बाण का पाठ (Bajrang Baan)

बजरंग बाण का पाठ किसी भी तरह के गंभीर रोग में किया जा सकता है. इसके अलावा अगर आप किसी बड़े काम को शुरु करने जा रहे हैं और उसमें रुकावटें आ रही हैं तो भी इसका पाठ किया जा सकता है.

वहीं शत्रु अगर आप पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसके पाठ से शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया जा सकता है. लगातार किसी तरह के भय के बने रहने पर भी इसका पाठ लाभकारी है. इसके अलावा अगर कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो वह भी इसके पाठ से पूरा हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: Kala Hakik Stone: राहु और केतु से बचाता है यह रत्न, पहनने से पहले जान लें कुछ खास बातें

Rohit Rai

Recent Posts

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

9 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

17 minutes ago

‘मेरा बाप देख लेगा…’, 3 छात्रों को कुचलकर रईसजादे की अकड़, 210 की स्पीड से चला रहा था Mini Cooper

केरल के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन छात्रों की…

49 minutes ago