आस्था

New Year 2026 Bhajans: नए साल की पहली सुबह को बनाएं खास, इन 6 भक्तिमय भजनों के साथ करें 2026 का स्वागत

New Year 2026 Bhajans: नए साल की शुरुआत हर कोई अपने-अपने तरीके से करता है. कोई पार्टी करता है, तो कोई घूमने निकल जाता है. लेकिन भारत में एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा है जो अपने साल के पहले दिन की शुरुआत ‘भक्ति’ और ‘सुकून’ के साथ करना पसंद करता है. लोग सुबह जल्दी उठकर नहा-धोकर मंदिर जाते हैं या घर में ही भजन-कीर्तन करते हैं.

सच तो यह है कि जो सुकून और पॉजिटिव एनर्जी सुबह-सुबह एक प्यारे से भजन को सुनने में मिलती है, वो किसी और चीज में नहीं. अगर आप भी 1 जनवरी 2026 की सुबह को आध्यात्मिक बनाना चाहते हैं और एक अच्छी ‘भजन प्लेलिस्ट’ की तलाश में हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है.

1. मंगल भवन अमंगल हारी (राम सिया राम)

नए साल के पहले दिन प्रभु श्री राम का नाम लेना सबसे शुभ माना जाता है. यह चौपाई और भजन न केवल कानों को सुकून देता है, बल्कि घर में सकारात्मकता भी लाता है. इसकी सादगी और गहराई आपको अंदर से शांत कर देती है.

2. अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम

भगवान कृष्ण का यह मधुर भजन नए साल की सुबह के लिए एकदम परफेक्ट है. इसकी शांत धुन और प्यारे बोल आपके मन को प्रसन्न कर देते हैं. इसे सुनते हुए आप अपना दिन एक नई ऊर्जा के साथ शुरू कर सकते हैं.

3. सुखकर्ता दुखहर्ता (गणेश आरती/भजन)

किसी भी नए काम या नए साल की शुरुआत बिना ‘विघ्नहर्ता’ गणेश जी के अधूरी है. भगवान गणेश का यह भजन या आरती गाने से मन में विश्वास जागता है कि आने वाला पूरा साल बिना किसी बाधा के बीतेगा.

4. शिव तांडव स्तोत्रम या ‘ओम् नमः शिवाय’ का जाप

अगर आप महादेव के भक्त हैं, तो नए साल की सुबह ‘ओम् नमः शिवाय’ के मंत्रोच्चार या किसी मधुर शिव भजन से करें. यह न केवल आपके मानसिक तनाव को कम करता है बल्कि एकाग्रता भी बढ़ाता है.

5. गायत्री मंत्र (108 बार जाप)

भले ही यह पारंपरिक भजन न हो, लेकिन नए साल की पहली सुबह गायत्री मंत्र सुनना या जपना आपके बुद्धि और विवेक को जागृत करता है. नए साल में सही निर्णय लेने के लिए इससे बेहतर शुरुआत और क्या हो सकती है?

6. मैया तेरी जय-जयकार (दुर्गा मां का भजन)

शक्ति की उपासना के बिना कोई भी मंगल कार्य पूरा नहीं होता. मां दुर्गा का कोई भी ऊर्जावान भजन आपकी सुबह में उत्साह भर देता है.

ये भी पढ़ें- New Year Pooja Muhurat: नए साल के पहले दिन बन कैसे और कब करें पूजा-पाठ, जानें सही मुहूर्त और राहुकाल

7. श्री हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa)

नए साल में शक्ति, बुद्धि और विद्या पाने के लिए बजरंगबली की आराधना से बेहतर कुछ नहीं है. सुबह-सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करने से मन का डर दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है. साल के पहले दिन इसे सुनना आपको पूरे साल चुनौतियों से लड़ने का हौसला देगा.

8. छाप तिलक सब छीनी (सूफी/भक्ति गीत)

अमीर खुसरो की यह अमर रचना ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण को दर्शाती है. इसकी धुन इतनी सुकून भरी है कि यह आपकी नए साल की सुबह को रूहानी और खुशनुमा बना देगी. यह भजन आपके भीतर प्रेम और करुणा की भावना जगाता है.

9. इतनी शक्ति हमें देना दाता (Prarthana)

नए साल के पहले दिन यह प्रार्थना किसी ‘एंथम’ से कम नहीं है. “मन का विश्वास कमजोर हो ना…” ये लाइनें हमें याद दिलाती हैं कि चाहे कैसी भी परिस्थिति आए, हमें सही रास्ते पर चलना है. यह भजन बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबके लिए प्रेरणादायक है.

10. पायो जी मैंने राम रतन धन पायो

मीराबाई का यह प्रसिद्ध भजन हमें याद दिलाता है कि असली दौलत ईश्वर की भक्ति ही है. नए साल में सुख-सुविधाओं के साथ-साथ मानसिक शांति की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह भजन एक बेहतरीन शुरुआत हो सकता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

16 minutes ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

22 minutes ago

Agra News: 15 साल बाद घर आया था चिराग, एएनएम की लापरवाही से बुझ गई जिंदगी

Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…

1 hour ago

क्रांतिकारी वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती पर अमित शाह सहित कई नेताओं ने किया नमन

स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…

1 hour ago