आस्था

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए मिलेगा 2 घंटे का समय, नोट कर लें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2024 Date Tilak Time: भाई दूज का पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का त्योहार रविवार, 3 नवंबर को मनाया जाएगा. पौराणिक परंपरा के अनुसार, भाई दूज के दिन अपनी बहन के घर जाकर करना चाहिए और बहन को उपहार देकर सम्मान करना चाहिए. आमतौर पर भाई दूज के दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है.

कब है भाई दूज?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज की सही तिथि को लेकर किसी प्रकार का कंफ्यूजन नहीं है. दृक पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को रात 8 बजकर 21 मिनट से होगी. वहीं, इस तिथि की समाप्ति 3 नवंबर को रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज का त्योहार 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

भाई दूज शुभ मुहूर्त

भाई दूज का शुभ मुहूर्त रविवार, 3 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. यानी इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने के लिए 2 घंटे 17 मिनट का समय मिलेगा.

क्यों मनाया जाता है भाई दूज?

भाई दूज को लेकर शास्त्रों में कई पौराणिक कथाओं का जिक्र मिलता है. एक कथा के अनुसार, एक बार यमराज की बहन यमुना ने उन्हें भोजन करने के लिए गोलोक बुलाया. करते हैं कि बहन के घर जाने से पहले यमराज ने नरक की यातना झेल रहे लोगों को उससे मुक्त कर दिया. दूसरी कथा के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण नरकासुर का वध करने के बाद अपनी बहन सुभद्रा के यहां उनसे मिलने गए थे. कहा जाता है कि तभी से भाई दूज का पर्व मनाया जाता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago