आस्था

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, बुद्ध पूर्णिमा पर बना शनि ये खास राजयोग बदलकर रख देगा सबकुछ

Buddha Purnima 2024 ShaniShash Rajyog: हिंदू पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है. इस दिन बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है. कहते हैं कि वैशाख मास की पूर्णिमा के दिन ही भगवान विष्णु की बुद्धावतार हुआ था.

ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से भी बुद्ध पूर्णिमा के दिन खास है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज शनि देव कुंभ राशि में शश नामक राजयोग का निर्माण कर रहे हैं. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बुध पूर्णिमा पर बनने वाले शनि के इस राजयोग को दुर्लभ मान रहे हैं. इस राजयोग के शुभ प्रभाव से कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन राशियों के नाम शामिल हैं.

मेष राशि

बुद्ध पूर्णिमा पर बनने वाला शनि का शश राजयोग मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी है. शनि देव की कृपा के परिणामस्वरूप आज से अच्छे दिन की शुरुआत होगी. आकस्मिक (अचानक) धन लाभ के कई प्रबल योग बने रहे हैं. नौकरीपेशा वालों की आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा.

वृषभ राशि

आज बनने वाले शनि के शश राजयोग से वृषभ राशि से संबंधित लोगों को नवेश से फायदा होगा. नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि होगी. शनि देव की कृपा से परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी. घर-परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. जो लोग किसी तरह का बिजनेस करते हैं, उन्हें भी शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. परिणामस्वरू, जीवन में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. शादीशुदा लोगों के वैवाहिक जीवन में अपार खुशियां आएंगी. व्यापार के उद्देश्य से की गई यात्रा सुखद और लाभकारी रहेगी.

सिंह राशि

इस राशि से जुड़े अधिकांश लोगों पर शनि देव की जबरदस्त कृपा दृष्टि रहने वाली है. अगर नौकरी या व्यापार में किसी तरह की परेशानी है तो उससे निजात मिलेगी. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रहेगा. जिसके परिणामस्वरूप सेविंग बढ़ेगी. करियर में नई ऊंचाई हासिल करेंगे. जीवन में आर्थिक तरक्की के मार्ग खुलेंगे. कुल मिलाकर शनि देव की कृपा से अच्छे दिन शुरू होंगे.

कुंभ राशि

आज बुद्ध पूर्णिमा पर बनने वाला शनि का शश नामक राजयोग कुंभ राशि में भी बना रहा है. ऐसे में जो लोग कुंभ राशि से संबंध रखते हैं, उन्हें शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जिससे साढ़ेसाती के कष्टों में कमी आएगी. व्यापार करने वाले लोगों को निवेश से लाभ मिलेगा. कार्यस्थल पर आपके वाणी और व्यवहार से अधिकारी से लेकर तमाम लोग प्रसन्न रहेंगे. कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

Dipesh Thakur

Recent Posts

अगले कुछ घंटे और…17 राज्यों में भारी तबाही मचाएगा मौसम! 70 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Alert: मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान…

25 minutes ago

दशहरा पर यूपी के इस शिव मंदिर में स्थापित हुई रावण की प्रतिमा, यहां नहीं होता दहन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाया जाता. रावण…

30 minutes ago

‘पेरिस जल्द बन जाएगा मुस्लिम शहर…!’ फ्रांस के दंगों पर डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया ये दावा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आव्रजन नीतियों पर निशाना…

44 minutes ago

दशहरा स्पेशल पंचांग: भूलकर भी इस समय न करें रावण दहन! नोट कर लें आज का सबसे सटीक शुभ मुहूर्त

आज 20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। इस…

1 hour ago

विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग का दुर्लभ संयोग! धनु और मकर राशि को बड़ा लाभ, तुला वाले सावधान

20 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरे के दिन शूल योग, बुधादित्य योग और मालव्य…

2 hours ago

Vijayadashami: आज के दिन श्रीराम कथा पढ़ने-सुनने की परंपरा, पढ़ें ये 1 श्लोक… 4 पंक्तियों में समाई है पूरी रामायण!

EK SHLOKI RAMAYAN ON VIJAYADASHAMI 2026: सनातन धर्म में विजयादशमी यानी दशहरे का पर्व अधर्म…

2 hours ago