आस्था

Budh Gochar 2023: 24 जून को बुध करेंगे गोचर, बनाएंगे बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को होगा बंपर लाभ

Budh Gochar 2023: जून के महीने में जहां सूर्य से लेकर शनि तक अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं वहीं अब बुध ग्रह भी अपनी राशि बदलने वाले हैं. ज्योतिष के जानकारों के अनुसार 24 जून शनिवार को बुध ग्रह सुबह 12 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेेंगे. बुध ग्रह मिथुन राशि के स्वामी हैं. ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध मिथुन राशि में 8 जुलाई को सुबह के ही 12 बजकर 19 मिनट तक रहेेगे.

बनेगा बुधादित्य राजयोग

वर्तमान में बुध 7 जून से वृष राशि में विद्यमान हैं. वहीं मिथुन राशि में सूर्य देव पहले से ही मौजूद हैं. ऐसे में 24 जून को बुध और सूर्य की युति होने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जोकि इस दिन से 8 जुलाई तक रहेगा. इस दौरान कई राशियां ऐसी हैं जिन्हें इस योग से लाभ मिलता दिख रहा है.

कन्या राशि वालों को मिल सकता है यह लाभ

कन्या और मिथुन रा​​शि के स्वामी ग्रह बुध हैं. ऐसे में बुधादित्य राजयोग से इस राशि वालों को बंपर लाभ मिलता दिख रहा है. इस दौरान इनके विदेश जाने के योग बन रहे हैं. वहीं पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली बनी रहेगी. इन राशि वालों के जीवन में चली आ रही दिक्कतें दूर होंगी. साथी का सहयोग मिलेगा. इस अवधि में किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा और अपने कार्यों को भी पूरा कर जाएंगे. कन्या राशि वालों की भूमि व वाहन खरीदने की इच्छा भी इस दौरान पूरी होगी.

मिथुन पर भाग्य रहेगा मेहरबान

मिथुन राशि में बुध गोचर हो रहा है और बुधादित्य राजयोग भी बन रहा है. यही कारण है कि इस राशि वालों पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा तो इनका भी पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. परिवार में एकता रहेगी. वहीं किसी लंबी बीमारी से राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Sawan 2023: जुलाई में इस दिन से शुरु हो रहा है सावन माह, 19 साल बाद बना ऐसा संयोग, जानें शिव जी को क्यों है प्रिय

तुला राशि वालों के कारोबार में होगी बढ़ोतरी

तुला राशि वालों के लिए यह गोचर फायदेमंद रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में जहां तरक्की के नए अवसर मिलेंगे वहीं नए व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा. इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे वहीं धन के मामले में भी भाग्य का साथ मिलेगा. तुला राशि वालों के कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और धन लाभ होगा. वहीं बच्चों की उन्नति से मन प्रसन्न होगा और जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

22 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

34 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

1 hour ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

2 hours ago