लाइफस्टाइल

International Yoga Day 2023: योग से फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

Yoga Day 2023: योग जीवन जीने की एक कला है. यह भारतीय प्राचीन संस्कृति की एक आध्यात्मिक धरोहर है. बीते कई सालों से भारत में लगातार योग का अभ्यास किया जा रहा है, लेकिन पिछले कुछ समय से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बाद से देश और दुनिया में इसकी लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है. वहीं, आज यानी 21 जून के मौके पर पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जश्न मना रही है. लेकिन आपने जब भी योग के बारे में सुना या पढ़ा होगा, तो हमेशा लाभों को ही जाना होगा. पर जिस तरह एक सिक्के के दो पहलू होते हैं उसी तरह योग के भी दो पहलू होते है. योग कई बार लोगों के स्वास्थय के लिए बेहद लाभकारी होता है लेकिन ये नुकसानदायक भी साबित हो सकता है. जरूरी नहीं की हर योग सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो, योग का अभ्यास करते समय कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरुरी होता है, वरना यह कई बार आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है.

योग से होने वाले नुकसान

किसी भी प्रकार के योगासन को आप जबरदस्ती ना करें शुरुआत में आसन योग ही करें और उसके बाद ही कठिन योग करने का प्रयास करें. अगर आप कोई बल वाला योग करते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है. शरीर के अंदर किसी भी प्रकार का प्रेशर पड़ने से गंभीर समस्या हो सकती है. आसन करते समय अनावश्यक जोर ना लगाएं .आसनों को आसानी से करें कठिनाई से नहीं. आसन करने के बाद थोड़ी देर आराम करें.

चोट व घाव

योगासन को सही तरीके से न करना, गलत तरीके से स्ट्रेच करने या अनिवार्य दबाव लगाने से चोट व घाव हो सकता है. इसलिए, योगा गुरु के निर्देशों का पालन करना जरूरी है. पीरिएड्स, प्रेगनेंसी और गंभीर रोग में योग करने की गलती न करें.

ये भी पढ़े:Video: राखी सावंत ने दी अपने तलाक की पार्टी, लहंगा पहन ढोल-नगाड़े पर किया जमकर डांस, कहा- सैड नहीं…

पाचन समस्याएं

कुछ लोगं को योगा करने से पहले या बाद में पाचन संबंधित तकलीफ हो सकती है. ऐसे लोग योग करने से पहले कुछ समय तक खाना न खाए.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

8 minutes ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

36 minutes ago