आस्था

Chaitra Navratri Ke Upay: नवरात्रि में इस मंदिर में करें नींबू से ये उपाय, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

Chaitra Navratri Ke Upay: लखनऊ के चौक क्षेत्र में स्थित बड़ा काली मंदिर भक्तों की आस्था और चमत्कारिक मान्यता के लिए प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि यहां सिर्फ एक नींबू, लौंग और कपूर से सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है. नवरात्रि के दौरान यह मंदिर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहता है, जहां भक्त अपने कर्ज, ऊपरी बाधाएं, प्रेत बाधाएं और शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए आते हैं.

इस मंदिर में भक्तों पर आई बुरी नजर और परेशानियों को दूर करने के लिए 50 ग्राम लौंग, 50 ग्राम कपूर और एक नींबू का उपयोग किया जाता है. इसे व्यक्ति के सिर से सात बार घुमाकर लौंग को जलाया जाता है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलने की मान्यता है. खास बात यह है कि इस उपाय के लिए किसी भी प्रकार का दान या शुल्क नहीं लिया जाता, सब कुछ निशुल्क होता है. मंदिर के महंत स्वामी हंसानंद के अनुसार, मंगलवार और शनिवार को यहां सबसे अधिक श्रद्धालु आते हैं, क्योंकि ये दिन माता काली को समर्पित माने जाते हैं.

आदि गुरु शंकराचार्य से जुड़ा मंदिर का इतिहास

बड़ा काली मंदिर को एक सिद्धपीठ माना जाता है. महंत स्वामी हंसानंद बताते हैं कि इस मंदिर की स्थापना आदि गुरु शंकराचार्य ने की थी. कहा जाता है कि उनके स्वप्न में मां काली आईं और उन्होंने इस मंदिर की स्थापना का आदेश दिया. मंदिर में लक्ष्मी नारायण की मूर्ति भी स्थापित है, लेकिन इसे बड़ा काली मंदिर के नाम से जाना जाता है.

क्या है इस मंदिर और औरंगजेब का संबंध?

इतिहास के अनुसार, मुगल शासक औरंगजेब सभी हिंदू मंदिरों को नष्ट करवा रहा था, लेकिन बड़ा काली मंदिर को बचाने के लिए लोगों ने इसका नाम बदलकर बड़ा काली मंदिर रख दिया. इस रणनीति के कारण मंदिर को नष्ट होने से बचाया जा सका.

नवरात्रि में विशेष आयोजन

नवरात्रि के दौरान यह मंदिर सुबह 4 बजे खुलता है और रात 12 बजे बंद होता है. यहां सुबह 10 बजे और रात 10 बजे विशेष आरती होती है. इस दौरान प्रतिदिन 5000 से अधिक भक्त यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं.
यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है बल्कि अपनी अनोखी परंपरा और ऐतिहासिक महत्व के कारण भी प्रसिद्ध है.

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

11 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

38 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

59 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

59 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago