आस्था

चंद्र ग्रहण से बदल जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत; 17 सितंबर से शुरू होंगे अच्छे दिन

Chandra Grahan 17 September 2024 Lucky For 5 Zodiac: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 17 सितंबर को लगने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण मीन राशि में लगेगा. इस राशि में राहु और चंद्रमा की युति होगी. चंद्रमा और राहु की युति से बनने वाला यह चंद्र ग्रहण वृषभ समेत 5 राशि के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से किन 5 राशियों के जीवन में खास बदलाव आएगा.

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि के 11वें भाव में लगने वाला है. ऐसे में चंद्र ग्रह के शुभ प्रभाव से आमदनी में जमकर बढ़ोतरी होगी. चंग्र ग्रहण से अगले छह महीने तक अचानकन धन लाभ होता रहेगा. करियर में कई लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे. दोस्तों का साथ मिलेगा. साथियों की मदद से अच्छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है. पिता की संपत्ति से लाभ होगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि के 10वें भाव में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण के शुभ प्रभाव से इस राशि वालों के जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी. मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी. धन-संपत्ति में वृद्धि का योग बनेगा. नौकरी में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशियां बनी रहेगी. ससुराल पक्ष से धन लाभ हो सकता है. व्यापार करने वालों को भी इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से खास लाभ होगा. राजनीति से जुड़े जातकों को समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के पांचवें भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा. ऐसे में जो छात्र विदेश में पढ़ने की इच्छा वाले हैं, उन्हें यह अवसर प्राप्त होगा. शादीशुदा जातकों को संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा. जो काम लंबे समय से नहीं बन रहे थे, वे सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. मकान और वाहन का सुख मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन का योग बन सकता है.

धनु राशि

इस राशि के चौथे भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा. ऐसे में धनु राशि से जुड़े लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा. आर्थिक स्थित बहुत अच्छी होगी. अचानक धन लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक परेशानियों के मुक्ति मिलेगी. शादीशुदा लोगों को ससुर की संपत्ति का लाभ मिल सकता है. जमीन से जुड़े कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी. प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के दूसरे भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा. ऐसे में इस राशि के जातक अपनी बातों को दूसरों को प्रभावित करने में कामयाब होंगे. आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा. वकालत करने वालों को अच्छा खासा धन लाभ होगा. किसी बड़े केस में सफलता मिलेगी. वाहन सुख प्राप्त होगा. नौकरी में कार्यस्थल पर प्रभाव बढ़ेगा.

यह भी पढ़ें: शनि के कुंभ राशि से निकलते ही बदल जाएगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

Dipesh Thakur

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

1 hour ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

2 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

4 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

4 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

4 hours ago