Categories: देश

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सवेरे ही बरसीं बूंदें, लोगों को गर्मी से मिली राहत, सुहाना बना रहेगा मौसम

Delhi Ncr News: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक तापमान के ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है. ऐसे में दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना बना रहेगा.

मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार, अचानक मौसम बिगड़ सकता है और मूसलाधार बारिश होने की उम्मीद है. आने वाले एक हफ्ते तक एनसीआर के लोगों को सुहाने मौसम का नजारा देखने को मिलेगा. एनसीआर में लगातार हो रही इस बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से तो निजात मिलती दिखाई दे रही है, लेकिन जलभराव और अन्य कारणों से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं. बारिश के बाद सड़कों का हाल बुरा हो जाता है. लोगों को घंटों ट्रैफिक समस्या से जूझना पड़ता है.

अधिकतम तापमान 31, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री

मौसम विभाग के अनुसार, 13 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहेगा. 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक बना रहेगा. वहीं, 15 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है.

गौरतलब है कि तेज बारिश के चलते एनसीआर में जगह-जगह जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दिल्ली और नोएडा में लोग लंबे-लंबे जाम से जूझते दिखाई देते हैं.

— भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago