चतुर्ग्रही योग (सांकेतिक तस्वीर)
Chaturgrahi Yog in Vrishabh: ज्योतिषीय गणना में ग्रह-नक्षत्रों को अहम स्थान दिया है. ग्रहों की चाल का आकलन करके भविष्य के बारे में बहुत कुछ पता लगाया जा सकता है. कुंडली का निर्माण ग्रह-नक्षत्रों की चाल पर ही निर्भर करता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर सभी राशियों पर पड़ता है. ज्योतिष की गणना के मुताबिक, 31 मई को वृषभ राशि में बुध का प्रवेश होने वाला है. यहां पहले से बृहस्पति, शुक्र और सूर्य की मौजूदगी है. ऐसे में बुध के गोचर से वृषभ राशि में सूर्य, गुरु, बुध और शुक्र की युति होगी. वृषभ राशि में एक साथ चार ग्रहों के आने से चतुर्गही नामक योग का निर्माण होगा. यह चतुर्ग्रही योग 12 तक प्रभाव में रहेगा. वृषभ राशि में चार शुभ ग्रहों के मिलने से कुछ राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव आएगा.
सूर्य, शुक्र और बुध-गुरु के मिलने से बनने वाला चतुर्ग्रही योग इस राशि से जुड़े अमूमन सभी लोगों के लिए खास है. चार शुभ ग्रहों के परिवर्तन का असर बिजनेस लाइफ पर पड़ेगा. जिससे व्यापार में खूब आर्थिक तरक्की देखने को मिलेगी. साथ ही व्यापार में धन कमाने के कुछ नए अवसर भी प्राप्त होंगे. इस दौरान आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. जिससे मानसिक तनाव कम होगा. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल देखने को मिलेगा. जिससे काम में मन लगेगा. सूर्य देव की कृपा से जहां सरकारी नौकरी वालों को पदोन्नति का रास्ता साफ होगा. वहीं प्राइवेट जॉब करने वालों को सैलरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा.
सूर्य, शुक्र, बुध और गुरु के युति योग का असर सीधे तौर पर करियर पर पड़ेगा, जिससे तरक्की का रास्ता साफ होगा. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर बॉस का भरपूर साथ मिलेगा. हालांकि, काम को लेकर जिम्मेदारी बढ़ सकती है. आमदनी को बढ़ाने के लिए भरपूर अवसर मिलेगा. शु्क्र ग्रह की शुभता के परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. व्यापार में आर्थिक लाभ के लिए बनाई गई योजना साकार होगी. परिवार में माता-पिता या अभिभावक से धन लाभ होगा. वैवाहिक जीवन और लव लाइफ में सुकून महसूस करेंगे. आपसी तालमेल बना रहेगा. लव पार्टनर के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जा सकते हैं जो कि सुखद रहेगा.
वृषभ राशि में बनने वाला चार ग्रहों का चतुर्ग्रही योग कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है. चार शुभ ग्रहों के प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता का आगमन होगा. बुरे विचारों और कर्मों से मुक्ति मिल सकती है. परिणामस्वरूप मन प्रसन्न रहेगा. शादीशुदा लोगों को संतान प्राप्ति का शुभ समाचार मिल सकता है. वैसे लोग जो नौकरी की तलाश में हैं उन्हें दोस्तों की मदद से अच्छा ऑफर मिल सकता है. आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे. सूर्य-शुक्र और गुरु-बुध ग्रह की कृपा से जीवन के तमाम क्षेत्रों में सफलता अर्जित करेंगे. परिवार में बड़े भाई से आर्थिक लाभ मिल सकता है. इस दौरान व्यापार में दिन-रात तरक्की होगी.
Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…
Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…
Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…
बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में अमन गांधी के बाहर होने से फैंस…
India US Trade Agreement: भारत और अमेरिका के बीच एक साल से अधिक समय से…
Vaishno Devi Special Train: त्योहारों और वैष्णो देवी यात्रा के सीजन में श्रद्धालुओं के लिए…