खेल

IPL 2024 KKR Vs SRH Final Match Analysis: आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस ने खुद से अपनी पैर में मारी कुल्हाड़ी, इन कारणों से SRH ने गंवाया खिताब

IPL 2024 KKR Vs SRH Final Match Analysis: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार (26 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया, जिसमें केकेआर ने 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए खिताब को अपने नाम कर लिया. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस शुरूआत से ही गलत फैसला लेते हुए दिखाई दिए, जिसके चलते टीम को मैच गंवाना पड़ा. आइए सनराइजर्स की हार के पांच कारणों पर नजर डालते हैं.

आईपीएल 2024 से पहले जब दिसंबर 2023 में नीलामी हुई थी, तब सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था. कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे कप्तान हैं. वह फाइनल मुकाबले में चोकर्स नजर आए. मैच के दौरान उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिसने हैदराबाद की झोली से ट्रॉफी को काफी दूर कर दिया और छीन लिया.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना पड़ा महंगा

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फासला किया, जो उनकी टीम के लिए गलत साबित हुआ. केकेआर टीम की अगुवाई कर रहे श्रेयस अय्यर ने कहा था कि अगर वह टॉस जीतते तो पहले फील्डिंग करते, क्योंकि पहली पारी में गेंदबाजी के लिए पिच अच्छी थी, लेकिन कमिंस पिच को अच्छी तरह से समझ नहीं पाए और बल्लेबाजी चुन ली. अगर वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते तो रिजल्ट कुछ और हो सकता था.

SRH के टॉप ऑर्डर का निराशाजनक प्रदर्शन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत काफी खराब रही. 21 रन के स्कोर पर टीम के टॉप तीन खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, वहीं ओपनर ट्रेविस हेड एक बार फिर से पिछली मैच की तरह खाता भी नहीं खोल पाए. राहुल त्रिपाठी भी 9 रन बनाकर आउट हो गए. तीन खिलाड़ियों के आउट होने के बाद पूरी टीम मुश्किल में आ गई. इसके बाद निरंतर अंतराल पर विकेट गिरता चला गया और पूरी टीम 113 रन पर ऑलआउट हो गई.

हेड का फ्लॉप शो टीम के लिए बना घातक

ट्रेविस हेड पिछली तीन पारियों में एक भी रन नहीं बना पाए. सनराइजर्स हैदराबाद ने ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेला था, उस मैच में हेड पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. उसके बाद क्वालिफायर-1 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह दो गेंद खेलकर बिना रन बनाए आउट हो गए और अब फाइनल मुकाबले में भी हेड पहली ही गेंद पर अपना विकेट खो दिए. फाइनल मैच में हेड का फ्लॉप शो टीम के लिए घातक साबित हो गया.

स्टार्क-रसेल के खिलाफ रणनीति बनाने में विफल

केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हैदराबाद को पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा के रूप में बड़ा झटका दे दिया था. स्टार्क ने 3 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट झटके. स्टार्क क्विलाफायर-1 में भी सनराइजर्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने 34 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए थे. पैट कमिंस को पिछली मैच से सबक लेना था और फाइनल के लिए बेहतरीन रणनीति बनानी थी, लेकिन वो इसमें विफल रहे. कुछ ऐसा ही मामला आंद्रे रसेल के खिलाफ भी रहा. पैट कमिंस रसेल के खिलाफ रणनीति बनाने में विफल रहे, जिसका खामियाजा टीम को उठाना पड़ा. रसेल ने 19 रन देकर 3 विकेट चटकाए और एसआरएच की कमर तोड़ दी.

बल्लेबाजी रणनीति बनाने में SRH विफल

सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस फाइनल में बल्लेबाजी रणनीति बनाने में भी विफल रहे. लगातार गिरते विकेट के बीच कप्तान कमिंस ने विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा, जबकि क्लासेन शानदार फॉर्म में थे, उन्होंने क्वालिफायर-1 में अर्धशतकीय पारी खेली थी, तो उन्हें नीतीश रेड्डी से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजना था. हालांकि, ऐसा नहीं हो सका. कप्तान अगर क्लासेन को पहले बैटिंग करने भेजते तो स्कोर कुछ और हो सकता था.

फीलिप्स और मार्कंडे को नहीं मौका देना

कप्तान पैट कमिंस कई ऐसे खिलाड़ी थे, जिन्हें पूरे सीजन में एक भी मैच में मौका नहीं दिया. इन खिलाड़ियों में एक बड़ा नाम न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का भी है. उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला, जबकि वह शानदार फॉर्म में थे. वह हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए टेस्ट और टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था. इसके अलावा मयंक मार्कंडे को भी फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिला. चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए मददगार साबित होने वाला माना जाता है, ऐसे में वह यहां पर अहम रोल अदा कर सकते थे.

ये भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार बना आईपीएल चैंपियन, श्रेयस अय्यर की सेना का शानदार प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Asian Para Games: तीसरे दिन भारत का जलवा, प्रवीण कुमार ने नया रिकॉर्ड बनाकर जीता गोल्ड; बंटी को मिला सिल्वर

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे दिन भारतीय एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मेडल…

32 seconds ago

रावण जलते ही जहरीली हुई दिल्ली-NCR की हवा…! घुटने लगा लोगों का दम, जानें आज कितना है AQI?

दशहरे पर रावण दहन और आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा की गुणवत्ता बिगड़ गई…

26 minutes ago

Atal Awasiya Yojana: महिलाओं को मिलेगी बिल्कुल मुफ्त शिक्षा, मोदी सरकार की इस योजना का फायदा उठाने के लिए करें बस ये काम

Atal Awasiya Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार की अटल आवासीय योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों…

38 minutes ago

एक साथ 3 लाख सरकारी कर्मचारी छुट्टी पर! पंजाब में आज क्यों मचा है हड़कंप?

Punjab Employees Strike: पंजाब में करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सामूहिक…

59 minutes ago

पति सरहद पर दे रहा था पहरा, पत्नी चीन के जासूसों संग रच रही थी बड़ी साजिश? जानिए कैसे हुआ भंडाफोड़

Espionage Case: जम्मू-कश्मीर में तैनात भारतीय सेना के एक अधिकारी की पत्नी पर विदेशी और…

1 hour ago