आस्था

जहां बीता श्रीकृष्ण का बचपन, उस गोकुल में 1 मार्च को खेली जाएगी ‘छड़ी मार होली’, हजारों श्रद्धालु लेंगे हिस्सा

मथुरा के गोकुल में पारंपरिक छड़ी मार होली के भव्य आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है.जिसमें गुलाल और टेसू के प्राकृतिक रंगों के साथ ठाकुर जी की डोला यात्रा कुंज गलियों से होती हुई मुरलीधर घाट पहुंचेगी.देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसके लिए सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.

Chhadi Maar Holi played March 1 Gokul Lord Krishna spent childhood thousands devotees participate

मथुरा जनपद के गोकुल में 1 मार्च को पारंपरिक छड़ी मार होली का आयोजन होगा. इस वर्ष 21 क्विंटल गुलाल और 5 क्विंटल टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाएगा. ठाकुर जी की डोला यात्रा कुंज गलियों, मुख्य बाजार और नंद चौक से होते हुए मुरलीधर घाट पहुंचेगी, जहां मुख्य आयोजन होगा. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

प्राकृतिक रंगों से होगी होली

गोकुल में हर साल की तरह इस साल भी पारंपरिक छड़ी मार होली के आयोजन की तैयारियां जोरों पर चल रही है. इस साल होली महोत्सव 1 मार्च को आयोजित किया जाएगा. जिसमें कुल 21 क्विंटल गुलाल और 5 क्विंटल टेसू के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया जाएगा. आयोजन समिति का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वास्थ्यवर्धक और पर्यावरण-अनुकूल होली का अनुभव कराना है.

ठाकुर जी की भव्य डोला यात्रा

धार्मिक परंपरा के अनुसार छड़ी मार होली का मुख्य आयोजन मुरलीधर घाट पर ही होता है. ठाकुर जी डोला में विराजमान होकर गोकुल की कुंज गलियों, मुख्य बाजार और नंद चौक से होते हुए मुरलीधर घाट पहुंचेंगे. शोभायात्रा में ग्वाल-बाल और ग्वालिन भजन-कीर्तन करते हुए शामिल होंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा.

सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम

नंद भवन के पुजारी मथुरा प्रसाद के अनुसार, इस होली महोत्सव में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ब्रज की परंपरागत छड़ी मार होली का साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में भक्त गोकुल पहुंचते हैं.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पांच स्थानों पर पार्किंग और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर प्रशासन ने उत्सव के दिन सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की मांग की है. स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति इस आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

यह भी पढ़े: बिहार में ‘क्लीन स्वीप’ की तैयारी: अमित शाह के दौरे में छिपी रणनीति, ओवैसी के नाम पर खलबली क्यों? जानिए NDA का राज्यसभा प्लान

-भारत एक्सप्रेस 

Written By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago