आस्था

इंदौर का अनोखा मंदिर: जहां प्रसाद के साथ भगवान को चढ़ाई जाती है सिगरेट; जानें 95 साल पुरानी परंपरा

Cigarette Baba Mandir Indore: आमतौर पर आपने देखा होगा कि मंदिरों में भक्त भगवान को फूल, माला और प्रसाद चढ़ाते हैं. लेकिन क्या आपने एक ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जहां भगवान को इन सभी चीजों के साथ सिगरेट का भोग लगाया जाता हो? सुनने में ये थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये 100% सच है. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में एक ऐसा मंदिर है जहां भक्त दर्शन के लिए आते हैं तो साथ में एक सिगरेट जरूर लाते हैं. तो चलिए आज आपको इसी हैरान कर देने वाले मंदिर के बारे में बताते है.

95 साल पुरानी परंपरा

इंदौर के कालानी नगर चौराहे पर बना बावड़ी वाले श्याम बाबा’ का मंदिर प्रदेश भर में काफी ज्यादा चर्चित है. वैसे तो ये मंदिर अपने आकार में काफी छोटा है लेकिन इसकी चर्चा दूर-दूर तक है. स्थानिय लोग इसे ‘सिगरेट वाले बाबा के मंदिर’ के नाम से भी जानते हैं.

मंदिर के इतिहास की बात करें तो इसे करीब 95 साल पुराना बताया जाता है. मंदिर के पुजारी के मुताबिक बावड़ी वाले श्याम बाबा का असली ठिकाना राजस्थान में भीलवाड़ा के पास का एक गांव है, जहां वे ग्राम देवता और कई परिवारों के कुल देवता के रूप में पूजे जाते हैं. साल 1920 में उसी स्थान से ज्योत लाकर इंदौर के इस मंदिर में स्थापना की गई थी और तभी से लेकर आज तक ये अनोखी परंपरा चली आ रही है.

सिगरेट चढ़ाने की परंपरा कैसे शुरू हुई?

आखिर इस मंदिर में सिगरेट चढ़ाने का ये अजीब चलन कैसे शुरू हुआ? इसके पीछे भी एक काफी दिलचस्प कहानी जुड़ी है. पुजारी के मुताबिक राजस्थान में बाबा के मूल स्थान पर पहले बीड़ी चढ़ाई जाती थी क्योंकि ऐसा माना जाता है कि बाबा को बीड़ी पीने का शौक था. समय के साथ दौर बदला तो बीड़ी की जगह सिगरेट ने ले ली. इंदौर के इस मंदिर में भी शुरुआत में बीड़ी ही चढ़ाई जाती थी लेकिन अब भक्त यहां खुलेआम सिगरेट ही अर्पित करते हैं.

यहां के हालात ऐसे हैं कि आम दिनों में मंदिर में रोज करीब 40 से 50 सिगरेट चढ़ जाती हैं. वहीं जब रविवार की रात को विशेष जागरण होता है तो यह आंकड़ा बढ़कर 100 सिगरेट के पार चला जाता है. भक्तों का ऐसा भी मानना है कि जब मूर्ति के सामने जलती हुई सिगरेट रखी जाती है तो वह बहुत तेजी से ऐसे खत्म होती है जैसे कोई सचमुच उसे पी रहा हो.

ये भी पढ़ें- बद्रीनाथ यात्रा से पहले क्यों किए जाते हैं परशुराम महादेव के दर्शन? जानिए त्रेता युग से जुड़े इस अद्भुत तीर्थ का रहस्य

इंसानों के लिए सख्त चेतावनी

इस मंदिर की एक और बड़ी खास बात यह है कि भले ही भगवान के सामने सिगरेट जलाई जाती हो लेकिन मंदिर परिसर के अंदर किसी को भी बीडी या सिगरेट पीने की इजाजत बिल्कुल नहीं है. पुजारी खुद मंदिर आने वाले हर भक्त को नसीहत देते हैं कि वे इन बुरी आदतों से दूर रहें. उनका साफ कहना है कि “देवता की बात अलग है लेकिन इंसानों को सिगरेट और बीड़ी जैसी चीजों से हमेशा तौबा कर लेनी चाहिए.”

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago