आस्था

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: रावण का वध करने के लिए भगवान श्रीराम को कई दिनों तक युद्ध करना पड़ा था. इस दौरान दो बार राम जी और चार बार लक्ष्मण जी मूर्छित हुए थे. करोड़ों वानरों की भी इस युद्ध में मृत्यु हो गई थी. हालांकि, बाद में इंद्र ने उन्हें दोबारा जीवनदान दे दिया था. तब जाकर आखिर में रावण का वध हो पाया था.

इस युद्ध में हनुमान जी और वानर सेना के कई वीरों ने भी अहम भूमिका निभाई थी. रावण की सेना का संहार करने में इन सभी का बड़ा योगदान था. भले ही बड़े-बड़े राक्षसों को राम और लक्ष्मण ने मारा, लेकिन वानर वीरों ने भी कई राक्षसों का वध किया था.

इन सब बातों को देखते हुए अगर आपको लगता है कि कंस कमजोर था और भगवान श्रीकृष्ण ने मात्र 11 साल की उम्र में उसे आसानी से मार दिया था, तो आप गलत हैं!

श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन तो कई ग्रंथों में मिलता है, लेकिन कंस के पराक्रम के बारे में बहुत कम बताया जाता है. भगवान श्रीकृष्ण के राजपुरोहित गर्गाचार्य ने गर्ग संहिता लिखी थी. इसमें उन्होंने कंस की ताकत और उसके पराक्रम का विस्तार से वर्णन किया है. इसे जानने के बाद आप भी कहेंगे कि कंस रावण से कम बलशाली नहीं था.

जानिए कंस का बल…

वत्सासुर, पूतना, तृणावर्त, अघासुर, बकासुर (पूतना का भाई), अरिष्टासुर, केशी, व्योमासुर और शकटासुर जैसे असुरों का वध भगवान श्रीकृष्ण ने बचपन में किया था. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गर्ग संहिता के मुताबिक इन सभी असुरों को कंस ने अपनी दिग्विजय यात्रा के दौरान हराकर अपना अधीन बना लिया था. उसने इन्हें मारने के बजाय जीवनदान दिया था.

जरासंध के हाथी कुवलयापीड़ को उठाकर फेंक दिया था

जरासंध के पास कुवलयापीड़ नाम का एक विशाल हाथी था. कहा जाता था कि इस हाथी में 1000 हाथियों के बराबर बल था. जरासंध अपनी दिग्विजय यात्रा पर निकला था और इसी दौरान उसने मथुरा के पास अपना शिविर लगाया. तभी उसका हाथी कंस की नगरी में घुस गया.

उस समय कंस मल्लयुद्ध में व्यस्त था. लेकिन हाथी को देखकर वह बिना किसी हथियार के ही उससे भिड़ गया. कंस ने उस विशाल हाथी को उठाकर जरासंध के शिविर में फेंक दिया. हाथी की जान तो बच गई, लेकिन कंस का यह पराक्रम देखकर जरासंध भी हैरान रह गया. इसके बाद उसने अपनी दो बेटियों का विवाह कंस से कर दिया और उससे संधि कर ली.

परशुराम जी से भी भिड़ गया था कंस

कंस ने अपने काका देवक की बेटी देवकी के विवाह से पहले ही दिग्विजय यात्रा शुरू कर दी थी. इसी यात्रा के दौरान वह महेंद्र पर्वत पहुंचा. वहां भगवान परशुराम तपस्या कर रहे थे. जब कंस को इसका पता चला तो उसने रावण की तरह ही महेंद्र पर्वत को उठा लिया.

यह देखकर परशुराम जी क्रोधित हो गए. परशुराम को गुस्से में देख कंस ने उनकी परिक्रमा की, प्रणाम किया और स्तुति करते हुए कहा कि वह क्षत्रिय नहीं है. लेकिन परशुराम जी का क्रोध शांत नहीं हुआ. उन्होंने उसे भगवान विष्णु का धनुष दिखाया और कहा कि यह धनुष 120000 किलो का है. अगर वह इस धनुष को उठा लेगा तो वे उसे माफ कर देंगे और धनुष भी दे देंगे.

कंस ने तुरंत उस धनुष को उठा लिया और उसकी प्रत्यंचा भी चढ़ा दी. यह देखकर परशुराम जी प्रसन्न हुए और उन्होंने वह धनुष कंस को दे दिया. साथ ही कहा कि जो भी इस धनुष को तोड़ेगा वही कंस का अंत कर सकेगा.

चाणूर और मुष्टिक कौन थे?

कंस को मल्लयुद्ध का बहुत शौक था. मथुरा में उसके बराबर का कोई पहलवान नहीं था. एक दिन उसे पता चला कि पड़ोसी राज्य के पांच भाई मल्लयुद्ध में काफी पारंगत हैं. कंस सीधे उनके राज्य पहुंचा और उन्हें चुनौती दे दी. उसने कहा कि अगर वे जीत गए तो वह उनका सेवक बन जाएगा. अगर वह जीता तो पांचों को उसका सेवक बनना होगा.

इसके बाद कंस ने एक-एक करके पांचों भाइयों को मल्लयुद्ध में हरा दिया. उनमें से मुष्टिक और चाणूर को वह अपने साथ मथुरा ले आया. आगे चलकर इन्हीं दोनों पहलवानों के जरिए उसने कृष्ण और बलराम को मरवाने की योजना बनाई थी.

ये भी पढ़ें- अयोध्या में चढ़ेगा रामलला का तिलक, अपने पाहुन से मिलने जनकपुर से अयोध्या पहुंचे लोग, जानिए क्या है तिलकहरू परंपरा?

जब कृष्ण और बलराम मथुरा पहुंचे तो उन्होंने पहले विष्णु धनुष तोड़ा, फिर जरासंध के हाथी कुवलयापीड़ का वध किया. इसके बाद चाणूर और मुष्टिक को भी मार गिराया. आखिर में कंस का भी उसी मल्लयुद्ध के मैदान में वध कर दिया. कह सकते हैं कि जैसे कोई तैराक पानी में ही डूबता है, वैसे ही कंस का अंत भी उसके पसंदीदा मल्लयुद्ध में हुआ.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

गोविंद सिंह बिहार के कैमूर जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हासिल की और पटना कॉलेज, पटना से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा और ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, कंटेंट एडिटिंग, रिसर्च और न्यूज प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया। फिलहाल वह भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस विदेश नीति, राष्ट्रीय राजनीति और बिहार से जुड़े मुद्दों पर है।

Recent Posts

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

26 minutes ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

32 minutes ago

‘बीबी कहो या गाय बकरी…लेकिन नाम नहीं’, तालिबानी शासन का नया फरमान, संकट में महिलाओं का वजूद?

अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…

54 minutes ago

अवैध जमीन कब्जा करने वालों की खैर नहीं! अब होगी सख्त कार्रवाई, CM योगी ने अधिकारियों को दे दिए निर्देश

CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…

55 minutes ago