दिसंबर 2024 ग्रह गोचर.
December 2024 Grah Gochar: ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, दिसंबर का महीना ग्रह-गोचर के दृष्टिकोण से बहुत शुभ है. दिसंबर के महीने में सूर्य समेत चार प्रमुख ग्रह अपनी चाल में बदलाव करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल के आखिरी महीने में सबसे पहले धन के कारक शुक्र का राशि परिवर्तन होगा. शुक्र ग्रह 2 दिसंबर को मकर राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद 7 दिसंबर को मंगल देव कर्क राशि में उल्टी चाल शुरू करेंगे. इसके अलावा 15 दिसंबर को ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं, 16 दिसंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में फिर से मार्गी हो जाएगा. जबकि, साल के आखिर में यानी 28 दिसंबर को शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेगा. शुक्र के कुंभ राशि में प्रवेश करने से शुक्र-शनि की युति होगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिसंबर का महीना किन पांच राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
इस राशि के लिए दिसंबर का महीना बेहद शुभ रहने वाला है. मेष राशि के जातक को आर्थिक लाभ के साथ-साथ तरक्की के कई प्रबल योग बनेंगे. समाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रभावों में वृद्धि होगी. नए लोगों के संपर्क से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा जातकों को यात्रा योग से धन लाभ हो सकता है. कारोबार में मनचाही सफलता मिल सकती है. व्यापार करने वालों के लिए यह महीना लाभकारी रहेगा.
ग्रहों के शुभ प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों को जीवन में तरक्की का भरपूर अवसर प्राप्त होगा. व्यापार करने वालों को विदेश यात्रा का योग बनेगा. इस दौरान कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं. कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं. नौकरी में प्रमोशन का योग बनेगा. सैलरी में बढ़ोतरी की भी संभावना बन सकती है.
यह भी पढ़ें: 30 नवंबर को बुध देव होंगे वृश्चिक राशि में अस्त, मेष समेत इन 5 राशियों को हो सकता है नुकसान
इस साल का आखिरी महीना सिंह राशि के लिए अनुकूल रहने वाला है. व्यापार करने वाले जातक कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. व्यापार में आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा. जीवनसाथी के साथ खुशनुमा पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा. इस दौरान लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी. सेहत अच्छी रहेगी. रिश्तों में मधुरता आएगी.
दिसंबर का महीना मकर राशि के लिए भी शुभ कहा जाता रहा है. इस दौरान करियर में जबरदस्त उन्नति होगी. काम को लेकर दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है. हालांकि, यह यात्रा लाभकारी साबित होगी. बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान अच्छी तरक्की होगी. काम को आगे बढ़ाने का भरपूर अवसर मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है.
साल के आखिरी महीने में मीन राशि के जातकों की हर मनोकामना पूर्ण होगी. इस दौरान नौकरी और व्यापार में तरक्की के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. साझेदारी वाले व्यापार में भी तरक्की का योग बनेगा. कार्यस्थल पर अपनी क्षमता दिखाएंगे, जिसका लाभ मिलेगा. सेहत को लेकर भी यह महीना अनुकूल रहने वाला है.
यह भी पढ़ें: शुक्र-गोचर से शुरू होंगे इन 5 राशियों के अच्छे दिन, आर्थिक तरक्की और जॉब में प्रमोशन के प्रबल योग
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान और…