(प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
बुकिंग डॉट कॉम (Booking.com) और अगोडा (Agoda) जैसे ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर्स की मूल कंपनी बुकिंग होल्डिंग्स (Booking Holdings) ने कहा कि भारत (India) उसके शीर्ष पांच प्राथमिकता वाले बाजारों में से एक है, क्योंकि यह देश पूरे एशिया क्षेत्र (Asia Region) की तुलना में अधिक तेजी से बढ़ रहा है.
भारत यात्रा पर आए बुकिंग होल्डिंग्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CEO) इवाउट स्टीनबर्गन (Ewout Steenbergen) ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘इस साल एशिया में हमारी वृद्धि 10 प्रतिशत से अधिक रही है और भारत स्पष्ट रूप से उसी के अनुरूप या उससे भी अधिक तेजी से बढ़ रहा है.’
यात्रा बाजार (Travel Market) की वृद्धि के लिए देश में बुनियादी ढांचे के विकास को श्रेय देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश में वैश्विक रुचि को पुनर्जीवित करने में मदद कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘भारत ने हवाई अड्डों और बुनियादी ढांचे में जो सुधार किए हैं, एयरलाइनों का विस्तार, नई एयर इंडिया, इंडिगो जो कर रही हैं, वह वास्तव में प्रभावशाली है, जो भारत को पसंदीदा गंतव्य बना रहा है.’
ये भी पढ़ें: भारत 330 मिलियन टन खाद्यान्न का कर रहा उत्पादन, 50 बिलियन डॉलर का हो रहा निर्यात: शिवराज सिंह चौहान
हालांकि देश में विदेशी पर्यटकों का आगमन अभी भी महामारी से पहले के स्तर से वापस नहीं आया है, लेकिन उन्होंने कहा कि वे देश की यात्रा करने के इच्छुक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की बहुत अधिक मांग देख रहे हैं. स्टीनबर्गन ने कहा कि प्लेटफार्मों पर वैकल्पिक आवास श्रेणी में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है.
उन्होंने कहा, ‘हम दुनिया भर में और भारत में गेस्ट हाउस और अपार्टमेंट जैसे वैकल्पिक आवासों की बहुत अधिक मांग देखते हैं. मुझे लगता है कि अच्छे होटलों की मांग हमेशा रहेगी. वास्तव में दिलचस्प बात यह है कि वैकल्पिक आवास इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं.’
कंपनी की SEC फाइलिंग के अनुसार, Booking.com के पास इस साल 30 सितंबर तक दुनिया भर में लगभग 39 लाख कुल संपत्तियां हैं, जिसमें 4,75,000 से अधिक होटल, मोटल और रिसॉर्ट और 3.4 मिलियन से अधिक वैकल्पिक आवास संपत्तियां (घर, अपार्टमेंट और ठहरने के लिए अन्य अनूठी जगहें शामिल हैं) शामिल हैं. यह 30 सितंबर 2023 को लगभग 33 लाख कुल संपत्तियों से वृद्धि दर्शाता है. भारत में प्लेटफॉर्म के पास विभिन्न श्रेणियों में 70,000 संपत्तियां हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…