आस्था

120 दिन बाद योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, इन राशि 4 वालों की चमकाएंगे किस्मत

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 12 नवंबर को रखा जाएगा. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को देवोत्थानज एकादशी और देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी के दिन से हर प्रकार के मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं. साथ ही दिन चातुर्मास का भी समापन होता है. चातुर्मास के दौरान चार महीने तक भगवान विष्णु पाताल लोक में योगनिद्रा में रहते हैं.

देवउठनी एकादशी पर 2 शुभ योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार की देवउठनी एकादशी बेहद शुभ मानी जा रही है. दरअसल देवउठनी एकादशी के दिन हर्षण योग और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार की देवउठनी एकादशी किन राशियों के लिए शुभ साबित होगी. देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु 120 दिन बाद योग निद्रा से जागंगे. जिसके शुभ प्रभाव से कुछ राशियों पर श्रीहरि की कृपादृष्टि बरसेगी.

मेष राशि

इस राशि के जातक को धन की प्राप्ति हो सकती है. अचानक धन लाभ के भी कई योग बनेंगे. श्रीहरि की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. देवउठनी एकादशी से अच्छे दिनों की शरुआत हो जाएगी.

कर्क राशि

इस राशि के लिए इस साल की देवउठनी एकादशी खास है. कर्क राशि के जातकों को व्यापार में जबरदस्त उन्नति मिलेगी. धन कमाने के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे. देवउठनी एकादशी के बाद का समय धन कमाने के लिए सबसे अच्छा साबित होगा. किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं. व्यापार में किसी बड़ी योजना को मूर्त रूप देंगे. रिश्तेदारों से लाभ होगा.

तुला राशि

देवउठनी एकादशी के बाद से तुला राशि के जातक करियर में नई ऊंचाई को प्राप्त करेंगे. निवेश के लिए देवउठनी के बाद का समय शुभ रहेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक को ज्यादातर कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यों में यश और प्रतिष्ठा मिलेगी. कारोबार में उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी में स्थिति पहले से अच्छी होगी. निवेश से लाभ मिल सकता है. करियर में उन्नति होगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगी. कोई बड़ी योजना सफल होगी.

Dipesh Thakur

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

9 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

10 hours ago