आस्था

धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, हमेशा रहेगी पैसों की किल्लत

Dhanteras 2024 Lakshmi Ganesh Statue: धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस का दिन खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ और मंगलकारी होता है. मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई वस्तुओं से घर में बरकत होती है. धनतेरस के दिन लोग सोना-चांदी, आभूषण और बर्तन के अलावा लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन लक्ष्मी-गणेश की कैसी मूर्ति खरीदने से बचना चाहिए.

खड़ी मुद्रा वाली तस्वीर

शास्त्रों में धन की देवी लक्ष्मी को चंचला कहा गया है. कहा जाता है कि धन कमाना तो आसान है लेकिन स्थिल लक्ष्मी की प्राप्ति काफी मुश्किल होती है. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में मां लक्ष्मी का लंबे समय तक वास रहे तो मां लक्ष्मी की खड़ी मुद्रा वाली तस्वीर घर में ना लाएं. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की ऐसी ही मूर्ति खरीदें जिसमें मां बैठी हुई हों, ऐसी तस्वीर की पूजा करना श्रेष्ठ माना गया है.

उल्लू पर बैठी तस्वीर

जिस तस्वीर में मां लक्ष्मी उल्लू पर बैठी हों, वह तस्वीर नहीं लानी चाहिए. कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. ऐसी तस्वीर गलत दिशा से धन आने और जाने का संकेत देती है. इसके अलावा पूजा स्थल पर मां लक्ष्मी दो मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए. ऐसा करने से घर में कलह होती है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर भूल से भी ना खरीदें लोहा समेत इन धातुओं के बर्तन, जानें क्यों

मां लक्ष्मी के साथ इन देवी-देवता का पूजन जरूरी

मान्यता है कि अकेली लक्ष्मी माता के चित्र का पूजन नहीं करना चाहिए. मां लक्ष्मी का पूजन गणेश और सरस्वती के साथ करना कल्याणकारी होता है. ऐसे में धन-विद्या और शुभता की प्राप्ति होती है.

ऐसी तस्वीर से मिलता है वैभव का वरदान

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी मूर्ति या तस्वीर खरीदें जिसमें उनके हाथों सिक्के गिरते हुए नजर आएं. कहा जाता है कि धनतेरस पर ऐसी तस्वीर खरीदकर लाने से वैभव का वरदान मिलता है.

कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी तस्वीर शुभ

धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की ऐसी ही मूर्ति या तस्वीर खरीदें जिसमें वह कमल के फूल पर विजारमान हों. मां लक्ष्मी कमल के फूल पर विराजमान रहती हैं. मां लक्ष्मी के इस मुद्रा का सही अर्थ है कि दुनिया में रहकर बी पूरी दुनिया के मायाजाल में नहीं फंसे.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर इस तरह करें कुबेर कुंजी की स्थापना, होगी दिन-रात तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

10 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

18 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

36 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

55 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

1 hour ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

1 hour ago