दिवाली के दिन घर ले आएं ये 5 शुभ चीजें.
Diwali 2024 5 Auspicious Things to Buy: दिवाली का त्योहार इस साल गुरुवार, 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. हिंदू कैलेंडर के मुताबिक, कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है. दिवाली के दिन धन की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी और प्रथम पूज्य गणेश की विधिवत पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली के दिन इनकी पूजा-अर्चना करने से घर में बरकत बनी रहती है. साथ ही सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए कुछ चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन किन चीजों को घर लाने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.
दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है. मान्यता है कि दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश की विधिवत पूजन करने से साल पर तक धन की देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती रहती है. सुख-समृद्धि से घर-परिवार खुशहाल रहता है.
दिवाली पर नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है. इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लाल रंग के वस्त्र खरीदकर जरूर लाएं. कहा जाता है कि मां लक्ष्मी लाल रंग बेहद पसंद करती हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये 10 गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!
शास्त्रों में गोमती चक्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि और संपन्नता के लिए दिवाली के दिन कम के कम 11 गोचती चक्र खरीदें और पूजन के दौरान मां लक्ष्मी को अर्पित करें. दिवाली के दिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.
श्रीयंत्र को भी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में दिवाली पर श्रीयंत्र खरीदकर घर लाएं और प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश की पूजा के साथ-साथ इस यंत्र की भी विधिवत पूजन करें. मान्यता है कि दिवाली के दिन ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
दिवाली के दिन घर में धातु का कछुआ लाना भी काफी शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इस दिन कछुआ खरीदकर लाने से गुडलक बना रहता है. साथ ही साथ मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…