जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और बसपा प्रमुख मायावती. (फोटो: IANS)
बिहार (Bihar) में चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव (Bypoll) को लेकर प्रचार अभियान शुरू हो गया है. इस बीच जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के सूत्रधार और पार्टी के स्टार प्रचारक प्रशांत किशोर (Prashant) ने शनिवार (26 अक्टूबर) को अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार शुरू कर दिया. उन्होंने सबसे पहले रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नुआंव प्रखंड से अपने जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की.
प्रशांत किशोर ने बसपा प्रमुख (BSP Chief) मायावती (Mayawati) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘बसपा की विचारधारा के आधार पर यहां के लोग वोट देते आए हैं. लेकिन, जब आपके बच्चे बीमार होते हैं या आप पर कोई संकट आता है, तो न तो मायावती आती हैं और न ही उनके नेता.’
उन्होंने कहा, ‘मायावती करोड़ों रुपये लेकर बसपा का टिकट देती हैं. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये देकर टिकट पाने वाला नेता आपकी चिंता करेगा या मायावती को दिए गए पैसों की.’
प्रशांत किशोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आने वाले उपचुनाव में आप अपनी जाति का बंधन तोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए, अपने बिहार के भविष्य के लिए वोट करें, ताकि बिहार का कोई युवा जब दूसरे राज्य में जाए, तो उसे कोई बिहारी कहकर गाली न दे.’
प्रशांत किशोर ने रामगढ़ में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप भाजपा (BJP) को वोट देंगे, तो याद रखिएगा कि वे सत्ता के लिए वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का साथ देंगे. वही मुख्यमंत्री जिन्होंने कोरोना संकट (Covid Crisis) में आपको अपने हाल पर छोड़ दिया था. बिहार के बच्चे पूरे देश से पैदल चलकर बिहार पहुंचे, लेकिन आपके मुख्यमंत्री अपने आवास से बाहर तक नहीं निकले. यह चुनाव ऐसे असंवेदनशील मुख्यमंत्री को सबक सिखाने का चुनाव है.
उल्लेखनीय है कि तरारी (जिला- भोजपुर) में CPI के सुदामा प्रसाद, बेलागंज (जिला- गया) में राजद के सुरेंद्र यादव, इमामगंज (जिला- गया) में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और रामगढ़ (जिला- रामगढ़) में राजद के सुधाकर सिंह के लोकसभा पहुंच जाने से ये चारों सीटें खाली हुई हैं. सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.
मालूम हो कि बीते 23 अक्टूबर को प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली जन सुराज पार्टी ने घोषणा की थी कि वह बिहार की चार विधानसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों को बदल रही है. पार्टी ने कहा था कि सामाजिक कार्यकर्ता किरण सिंह तरारी से चुनाव लड़ेंगी. इससे पहले उनकी जगह पूर्व सेना उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल श्रीकृष्ण सिंह (सेवानिवृत्त) को उम्मीदवार बनाया गया था. पार्टी ने यह भी कहा था कि बेलागंज से प्रो. खिलाफत हुसैन के स्थान पर पूर्व पंचायत मुखिया मोहम्मद अमजद को चुनाव मैदान में उतारा गया है.
(समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट के साथ)
-भारत एक्सप्रेस
Natarajasana Preparatory Yoga Poses: नटराजासन एक कठिन बैलेंसिंग और बैकबेंड योगासन है, जिसे करने से…
समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…