आस्था

Diwali 2025: श्रीराम के बजाय दिवाली के दिन क्यों की जाती है लक्ष्मी-गणेश पूजा? जानें इसके पीछे जुड़ी मान्यता

Diwali 2025 इस साल 20 अक्टूबर को बड़े धूमधाम से पूरे देश में मनाई जाएगी. इस दौरान हर शहर और गांव के घर रोशनी और उल्लास से जगमगाएंगे. बाजार पहले ही लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियों से सजा हुआ है, और लोग इनकी खरीदारी में व्यस्त हैं.

वहीं दिवाली को लेकर अक्सर ये सवाल उठता है कि अगर दिवाली मूल रूप से प्रभु श्रीराम के रावण वध और अयोध्या लौटने की खुशी का प्रतीक है, तो इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों होती है? तो चलिए आज हम आपको इसी बारे में बताते है.

धन-समृद्धि का संबंध

धार्मिक दृष्टिकोण से देखें तो दीवाली अमावस्या की रात मनाई जाती है. अमावस्या की रात को विशेष रूप से धन, समृद्धि और शुभारंभ की देवी-देवताओं की कृपा फलदायी मानी जाती है. यही कारण है कि लक्ष्मीजी, जो धन और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री हैं, इस दिन पूजी जाती हैं. साथ ही, गणेशजी जो विघ्नहर्ता और बुद्धि के प्रदाता हैं, उनकी पूजा अनिवार्य मानी जाती है.

आप में से कम ही लोग जानते होंगे कि लक्ष्मी और गणेश की संयुक्त पूजा का एक महत्वपूर्ण संदेश है. इससे केवल धन पर्याप्त नहीं, बल्की विवेक और स्थिरता भी जरूरी है. अगर जीवन में केवल धन हो लेकिन बुद्धि न हो, तो उसका दुरुपयोग हो सकता है. इसलिए दिवाली पर दोनों की पूजा करने से जीवन में धन, सुख और सफलता का संतुलन आता है. इस परंपरा से पता चलता है कि समृद्धि का असली अर्थ सिर्फ भौतिक संपत्ति नहीं, बल्कि विवेकपूर्ण और संतुलित जीवन है.

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: 25 अक्टूबर से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व, जानें तिथि, पूजन विधि और अर्घ्य का समय

Diwali 2025 का पांच दिवसीय पर्व

दीपावली केवल एक दिन का त्योहार नहीं है. यह पांच दिन तक चलता है- धनतेरस, नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), मुख्य दिवाली (लक्ष्मी-पूजन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज. इनमें मुख्य आकर्षण लक्ष्मी-गणेश पूजन है. व्यापारी वर्ग के लिए दिवाली नया वित्तीय वर्ष शुरू करने का शुभ समय माना जाता है. इस दिन बहीखाते खोले जाते हैं, दुकानें और व्यवसाय शुभ मुहूर्त में आरंभ किए जाते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

14 minutes ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

46 minutes ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ महानाटक में पहुंचे अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा: जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को बताया ‘नए मुगल’

'जाणता राजा' महानाटक के छठे दिन अनुराग ठाकुर, मनोज तिवारी और सुरेश राणा पहुंचे. अनुराग…

1 hour ago

कांग्रेस के महारैली पर भड़के व्यापारी, बोले- नहीं टला तो होगा आंदोलन

1 नवंबर की महारैली टालो वरना होगा आंदोलन. CTI और भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की…

2 hours ago

ऑपरेशन चक्र-2 में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 72 घंटे में 185 चोरी के वाहन बरामद, 44 आरोपी दबोचे

दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन चक्र-2 में बड़ी सफलता मिली है. 72 घंटे के भीतर 185…

2 hours ago