देश

‘गैस चैंबर’ बना गाजियाबाद ! रेड जोन में नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाके, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज

Delhi NCR AQI Red Zone: एनसीआर में वायु प्रदूषण एक बार फिर चिंता का कारण बना हुआ है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है. इसमें भी गाजियाबाद सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है, उसके बाद नोएडा और दिल्ली का स्थान है.

गाजियाबाद की स्थिति पर गौर करें तो 17 अक्टूबर 2025 की सुबह तक, यहां का एक्यूआई 301 तक पहुंच गया था, जिसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा गया है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इस स्तर का प्रदूषण लंबे समय तक रहने पर सांस संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है.

लोनी इलाके में एक्यूआई 352

शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त आंकड़े और भी चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं. लोनी इलाके में तो एक्यूआई 352 दर्ज किया गया, जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी के काफी करीब है. वहीं, संजय नगर में 288, इंदिरापुरम में 280 और वसुंधरा में 284 एक्यूआई रहा. अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह के आंकड़े दिखाते हैं कि पीएम10 इस क्षेत्र में प्रमुख प्रदूषक रहा है. 16 अक्टूबर को पीएम10 का स्तर 307 तक पहुंच गया था, जबकि 15 अक्टूबर को 254 और 14 अक्टूबर को 261 दर्ज किया गया.

नोएडा का सेक्टर 125 रहा बेहद खराब

नोएडा की हालत भी ज्यादा बेहतर नहीं रही. यहां के सेक्टर-125 में एक्यूआई 337 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. सेक्टर-116 में 269, सेक्टर-1 में 257 और सेक्टर-62 में 218 एक्यूआई रहा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में Amaal Mallik ने Farhana Bhatt और उनकी मां पर किए भद्दे कमेंट, बोले- “तू और तेरी मम्मी दोने बी-ग्रेड”, बाद में मांगी माफी

दिल्ली का भी घुट रहा दम

दिल्ली में भी हालात नाजुक बने हुए हैं. आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार इलाका सबसे प्रदूषित पाया गया, जहां एक्यूआई 365 दर्ज किया गया. यह स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. वहीं, वजीरपुर में 333, बवाना में 306 और मुंडका में 283 एक्यूआई रहा. इससे साफ है कि दिल्ली के कई इलाके भी ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी की हवा में लोग सांस ले रहे हैं. मौसम विभाग और पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि हवा की रफ्तार धीमी होने और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक तत्व हवा में जमा हो रहे हैं. इस समय हवा की दिशा और गति प्रदूषकों को फैलाने के अनुकूल नहीं है.

विशेषज्ञों ने नागरिकों से सलाह दी है कि वे सुबह और शाम के समय बाहरी गतिविधियों से बचें, खासकर सांस के मरीज और बुजुर्ग. साथ ही, मास्क पहनने और घर के अंदर एयर प्यूरीफायर के इस्तेमाल की भी सलाह दी जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

32 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago