आस्था

Ganesh Chaturthi 2025: पहले दिन बप्पा को लगाएं ये खास भोग, दूर होंगी सारी परेशानियां

Ganesh Chaturthi 2025: अगर आप चाहते हैं कि गणपति बप्पा आपकी परेशानियों को दूर करें और आपके घर में सुख-समृद्धि आए तो गणेश चतुर्थी के पहले दिन उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों का भोग जरूर लगाएं. इस साल गणेश चतुर्थी का पहला दिन बुधवार से शुरू हो रहा है. इस दिन भगवान गणेश की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है.

गणेश जी का सबसे प्रिय प्रसाद

गणेश जी को मोदक सबसे प्रिय है. कहा जाता है कि बिना मोदक के उनकी पूजा अधूरी रहती है. आप घर पर स्टीम्ड या तले हुए मोदक बनाकर उन्हें अर्पित कर सकते हैं.

इसके अलावा लड्डू भी बप्पा को बहुत पसंद हैं. बेसन, बूंदी या मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना शुभ होता है और इससे घर में खुशहाली आती है.

मोदक के अलावा क्या है और खास?

केला भी गणेश जी को प्रिय फल माना जाता है. पूजा में केले का गुच्छा या कुछ केले अर्पित करने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है. वहीं, दही-चावल का भोग थोड़ा अनोखा जरूर है लेकिन यह भी बप्पा को बहुत पसंद है. इसे अर्पित करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

नारियल और गुड़ का भोग शुभ

नारियल और गुड़ का भोग भी बहुत शुभ माना जाता है. आप इन्हें मिलाकर या अलग-अलग रूप में प्रसाद के तौर पर अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से भगवान गणेश सभी संकटों को दूर कर देते हैं.

इसे भी पढ़ें-Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों के घर गूंजे बप्पा के जयकारे, सोनू सूद से लेकर अंकिता लोखंडे तक ने किया स्वागत

पहले दिन की पूजा की पूजा का महत्व खास

गणेश चतुर्थी के पहले दिन की पूजा का विशेष महत्व होता है. इस दिन सुबह स्नान करके घर की सफाई की जाती है और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है. इसके बाद मंत्रोच्चारण, प्राण-प्रतिष्ठा और विधिवत पूजा की जाती है.

माना जाता है कि इस दिन की पूजा से पूरे वर्ष शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. तो इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा को खुश करने का कोई मौका न गंवाएं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

15 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

32 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

52 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago