उत्तर प्रदेश

निक्की की भाभी ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- किसने लगाई थी निक्की को आग, विपिन को लेकर खोले कई राज

Nikki Murder Case: निक्की हत्याकांड (Nikki murder case) मामले में अब मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का बयान सामने आया है, जिसने कई अहम खुलासे किए हैं. मीनाक्षी, जो निक्की के भाई रोहित की पत्नी हैं, ने निक्की के परिवार पर दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायतों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए.

निक्की की भाभी ने किए चौंकाने वाले खुलासे

मीनाक्षी ने कहा कि घटना के वक्त आरोपी विपिन घर के नीचे था और वीडियो में वह दिखाई भी नहीं दे रहा है. वीडियो में निक्की की बहन कंचन उसे बचाने की कोशिश करती नजर आई. मीनाक्षी के अनुसार, “वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि निक्की ने खुद आग लगाई, विपिन का इसमें हाथ नहीं था.”

उन्होंने बताया कि विपिन ने निक्की के नाम का टैटू भी बनवा रखा था, जिससे पता चलता है कि वह उसे बहुत चाहता था. मीनाक्षी ने हालांकि अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें खुद दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया. उन्होंने कहा, “मुझे दहेज के लिए छोड़ा गया, कई बार 5-5 लाख रुपए लिए गए, यहां तक कि स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग भी की गई.”

यह भी पढ़ें- निक्की हत्याकांड: दहेज के दरिंदों को मिलेगी सजा? पति के बाद सास, ससुर और जेठ भी गए ‘जेल’

उनके मुताबिक, पंचायत में 35 लाख रुपये वापसी का फैसला हुआ था और विपिन के पिता सतवीर ने भी इसे मान लिया था. शादी के बाद से ही उनके साथ मारपीट होती रही और कभी ससुराल में उन्हें फोन इस्तेमाल तक नहीं करने दिया गया. मीनाक्षी के मुताबिक उसके ससुराल वाले कहते थे फोन परिवार का नाश कर देता है.

निक्की की भाभी मीनाक्षी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति रोहित महीनों घर नहीं आते थे और उनका किसी अन्य महिला से संबंध हो सकता है. मीनाक्षी की मां ने भी आरोप लगाए कि शादी के एक महीने बाद से ही मारपीट शुरू हो गई थी. दहेज में कार, 21 तोले सोना और घर का सामान देने के बावजूद उनका शोषण जारी रहा.

Nikki murder case में आया ट्विस्ट

मीनाक्षी ने साफ कहा कि “विपिन, उसके माता-पिता और परिवार के लोग सही हैं, लेकिन रूपबास परिवार पूरी तरह गलत है.” उन्होंने यह भी बताया कि निक्की और कंचन अपनी ससुराल में खुशहाल जीवन जी रही थीं और उनके रहन-सहन से कभी नहीं लगा कि वे परेशान थीं. इस पूरे बयान ने निक्की हत्याकांड (Nikki murder case) में एक नया मोड़ ला दिया है, जहां एक ओर निक्की की मौत (Nikki murder case) को दहेज हत्या बताया जा रहा है, वहीं परिवार के भीतर से उठी आवाज ने जांच को और जटिल बना दिया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अब पाकिस्तान की बारी…! भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से दी मात

Asian Games 2026 के सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल…

15 minutes ago

बंदूकें हारीं, कलम जीती..! जंगलों में गोलियां दागने वाले 7 पूर्व नक्सलियों ने SSC में ऐसे उड़ाया गर्दा

छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटे 210 पूर्व माओवादियों में से 7…

21 minutes ago

लाइफ टाइम सेविंग्स न हो जाए बेकार’: जानिए जमीन खरीदते समय किन 7 सरकारी दस्तावेजों को चेक करना सबसे जरूरी

Property Buying Tips: जमीन खरीदना जीवन का बड़ा फैसला होता है, लेकिन कागजी जांच में…

36 minutes ago

रतलाम में सरकारी जमीन पर गांजे की खेती का खुलासा, 2948 पौधे जब्त; खेती करने वाले फरार

Ratlam Ganja Farming: रतलाम के सरवन थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर मक्का और कपास…

37 minutes ago

IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग में गड़बड़ी का आरोप, दिल्ली HC ने रेल मंत्रालय से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम में कथित गड़बड़ियों से जुड़ी PIL…

50 minutes ago