आस्था

66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से सजी गणेश जी की मूर्ति, मुंबई के इन गणपति का हुआ 360 करोड़ का बीमा

 Mumbai: देश भर में आज गणेश चतुर्थी के दिन से 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है. देश के अन्य राज्यों के अलावा महाराष्ट्र में इस त्योहार की काफी धूम रहती है. मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर भगवान गणेश जी के पंडाल लगाए जाते हैं. पूरे 10 दिन इन पंडालों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है. वहीं कुछ पंडाल अपनी किसी खास विशेषता के लिए भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहते हैं.

66 किलो सोना और 295 किलो चांदी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में वडाला के गणेश जी का ऐसा ही एक पंडाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां पर एक दो किलो नहीं बल्कि, 66 किलो सोने और 295 किलो चांदी से गणेश जी की मूर्ति सजाई गई है. इतने महंगे भगवान गणेश जी और खास सजावट को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है. हालांकि, वडाला की जीएसबी गणेश मंडल ने एक बीमा कंपनी से इसका 360.40 करोड़ रुपये का बीमा भी करवाया है.

 

बीमे की रकम में ये शामिल

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गणपति की मूर्ति को 66 किलो से अधिक सोने के गहने और 295 किलो चांदी और अन्य कीमती सामानों से सजाया गया है. इसकी सुरक्षा और यहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेक इस गणेश मंडल द्वारा 360.40 करोड़ रुपये का बीमा भी करवाया गया है. बीमा राशि में 38.47 करोड़ रुपये सोना, चांदी और दूसरे आभूषणों कि लिए तो आने वाले भक्तों से लेकर पंडाल में काम करने वाले लोगों के लिए 321 करोड़ रुपये का बीमा शामिल है.

इसे भी पढ़ें: Parivartini Ekadashi 2023: इस दिन है परिवर्तिनी एकादशी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त 

सुरक्षा में लगे हाईडेंसिटी कैमरे 

बता दें कि यहां प्रतिदिन 50 हजार भक्तों के भोजन की व्यवस्था की गई है. वहीं 2 लाख से ज्यादा भक्तों के प्रतिदिन दर्शनों के लिए आने की उम्मीद है. यह मुंबई का एकमात्र गणेश जी का पंडाल है, जहां 24 घंटे अनुष्ठान और पूजा पाठ किए जाते हैं. भक्तों की सुरक्षा और निगरानी के लिए पंडाल में हाईडेंसिटी कैमरे लगाए गए हैं. जीएसबी सेवा मंडल के लिए सार्वजनिक गणेश उत्सव का यह 69वां वर्ष है. बता दें कि पिछले साल भी जीएसबी सेवा मंडल को गणेश महोत्सव को लिए 316.4 करोड़ रुपये की बीमा राशि प्राप्त हुई थी.

Rohit Rai

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

2 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

15 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

30 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

31 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago