आस्था

Guru Gochar: 2025 में गुरु ग्रह 3 बार बदलेंगे अपनी चाल, इन 4 राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Guru Gochar 2025 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को शिक्षा, ज्ञान, संतान, बड़े भाई, धार्मिकता, धन, ऐश्वर्य और दान-पुण्य इत्यादि का कारक माना गया है. बृहस्पति देव सभी 27 नक्षत्रों में पूर्वा भाद्रपद, विशाखा और पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी माने गए हैं. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, गुरु ग्रह साल 2025 में तीन बार अपनी चाल बदलेंगे. शुभ ग्रह बृहस्पति जब कभी भी अपनी चाल बदलता है तो उसका देश दुनिया से लेकर राशिचक्र की तमाम राशियों पर कुछ ना कुछ असर जरूर होता है. ऐसे में बृहस्पति देव जब साल 2025 में अपनी चाल बदलेंगे तो राशिचक्र की चार राशियों पर विशेष शुभ प्रभाव पड़ेगा. चलिए, जानते हैं कि साल 2025 में गुरु ग्रह कब-कब अपनी चाल बदलेंगे और इसका किन 4 राशियों पर सकारात्मक असर होगा.

2025 में गुरु कब-कब बदलेंगे चाल

ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु ग्रह तीन बार अपनी चाल बदलेंगे. गुरु ग्रह नए साल (2025) में सबसे पहले 14 मई को सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इसके बाद बृहस्पति देव 18 अक्टूबर 2025 को रात 9 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. साल 2025 में गुरु का आखिरी गोचर 5 दिसंबर को होगा. इस दिन बृहस्पति देव दोपहर 3 बजकर 38 मिनट पर मिथुन राशि में वक्री हो जाएंगे. यहां वक्री चाल का मतलब उल्टी चाल से है.

2025 में गुरु के गोचर से इन 4 राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि- साल 2025 में 11 मई को गुरु ग्रह इसी राशि में पहला गोचर करेंगे. गुरु की वक्री चाल का वृषभ राशि के जातकों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा. नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिलेगा. नौकरी में बदलाव हो सकता है. सरकारी नौकरी करने वालों का स्थान परिवर्तन हो सकता है. कारोबार में आर्थिक उन्नति के कई प्रबल योग बनेंगे. नवविवाहित जातकों को खुशखबरी मिलेगी. दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन संचय करने में कामयाबी मिलेगी. छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी.

मिथुन राशि- साल 2025 में गुरु का मार्गी होना इस राशि के लिए शुभ साबित होगा. दरअसल, नए साल में गुरु ग्रह 5 दिसंबर को इस राशि में वक्री होंगे. बृहस्पति देव मार्गी होकर इस राशि के कई प्रकार से लाभ पहुंचाएंगे. जॉब में प्रमोशन का लाभ मिलेगा. इसके साथ ही सैलरी में बढ़ोतरी का भी शुभ समाचार प्राप्त होगा. कारोबार में जबरदस्त आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. घर-परिवार में धन की स्थिति पहले से और अच्छी होगी. सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों को शुभ समाचार मिलेगा. नए साल में नौकरी में परिवर्तन करने का योग बनेगा. शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

सिंह राशि- नए साल यानी 2025 में गुरु का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए भी बेहद अनुकूल रहने वाला है. साल 2025 में नौकरी व्यापार में तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. व्यापार करने वालों की दैनिक आय बढ़ेगी. प्रॉपर्टी में निवेश का लाभ मिलेगा. छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के साधन प्राप्त होंगे. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारियों की कृपा से प्रमोशन का लाभ मिल सकता है.

धनु राशि- साल 2025 में बृहस्पति देव तीन बार अपनी चाल बदलेंगे. ऐसे में गुरु ग्रह का गोचर धनु राशि से संबंध रखने वालों के लिए लाभकारी साबित होगा. कारोबार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा. करियर में उन्नति के भरपूर अवसर प्राप्त होंगे. पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्राप्त होगा. बृहस्पति ग्रह की अनुकूलता से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा. कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. कुल मिलाकर नया लाभकारी रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू होगा इन 3 राशि वालों का गोल्डन टाइम, मिलेगी बड़ी कामयाबी

Dipesh Thakur

Recent Posts

सिर्फ 15 घंटे का AI मॉड्यूल बदलेगा सरकारी स्कूल के बच्चों की सोच, बिना कोडिंग के बनेंगे फ्यूचर के प्रॉब्लम सॉल्वर

15 घंटे का AI लर्निंग मॉड्यूल सरकारी स्कूल के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग…

19 minutes ago

योगी सरकार का बड़ा फैसला: माध्यमिक और बेसिक शिक्षा के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 1.70 लाख परिवारों को लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग…

31 minutes ago

चक्रवात अर्णव के चलते झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रांची में KG से 12वीं तक की कक्षाएं हुई स्थगित

चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…

34 minutes ago

दिवाली-छठ पर टिकट की टेंशन खत्म, रेलवे ने 30% बढ़ाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी रूट लिस्ट

Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…

56 minutes ago

सब भगवान भरोसे…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों? केंद्र को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…

1 hour ago