मनोरंजन

तेलंगाना सरकार के नोटिस पर Diljit Dosanjh ने दिया ओपन चैलेंज- ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

Diljit Dosanjh Concert Video: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने कॉन्सर्ट ‘दिलुमिनाटी’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. भारत से पहले भी उन्होंने विदेशों में अपनी कॉन्टर्स किया, जिसके लिए उन्हें काफी प्यार भी मिला. हालांकि भारत में टूर शुरू होने के साथ ही दिलजीत विवादों में घिरे हुए थे. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में हुए उनके शो में राज्य सरकार ने कुछ चीजों में बदलाव करने के लिए उनको नोटिस भेजा था, जिस पर सिंगर का रिएक्शन सामने आया है.

तेलंगाना सरकार ने दिया था ये नोटिस

तेलंगाना में हुए उनके कॉन्सर्ट के थोड़ी देर पहले ही उनको एक नोटिस मिला, जिसमें उन्हें शराब, ड्रग्स और वॉयलेंस पर बने गाने को न गाने और बच्चों को स्टेज पर न बुलाने के लिए कहा गया है. इसमें ‘पंज तारा’ और ‘पटियाला पैग’ जैसे गानों का खासतौर पर जिक्र किया गया है. उन्हें जब यह नोटिस मिला तो वह गुजरात में कॉन्सर्ट कर रहे थे. इस कॉन्सर्ट में परफॉर्म के दौरान सिंगर ने तेलंगाना सरकार के दिए गए इस नोटिस पर अपना रिएक्शन शेयर किया.

तेलंगाना सरकार के नोटिस पर दिलजीत ने दिया तगड़ा जवाब

दिलजीत ने गुजरात में कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर कहा, ‘‘खुशखबरी है कि आज मुझे कोई नोटिस नहीं मिली है और उससे भी खुशी की बात ये है कि आज भी मैं कोई गाना शराब पर नहीं गाऊंगा. मैं इसलिए शराब पर गाने नहीं गाऊंगा, क्योंकि गुजरात ड्राई स्टेट है.’’ आगे सिंगर ने कहा कि बॉलीवुड में शराब पर हजारों गाने बनाए गए है, मैंने ज्यादा से ज्यादा 2 से 4 गाने बनाए हैं और अब वो भी नहीं गाऊंगा, कोई टेंशन वाली बात नहीं है. ये मेरे लिए कोई मुश्किल का काम नहीं है, क्योंकि मैं खुद शराब नहीं पीता और न ही मैं बॉलीवुड के एक्टर्स की तरह शराब की एडवरटाइजमेंट करता हूं.

ये भी पढ़ें: ‘ये तो शराबी है’…आखिर क्यों Manoj Bajpayee के बारे में ऐसा सोचते हैं लोग? एक्टर ने खुद से जुड़ी अफवाहों पर बताया अनोखा किस्सा

सभी राज्यों को ड्राई स्टेट घोषित कर दें

तेलंगाना सरकार के शराब संबंधी गानों के नोटिस को टारगेट करते हुए सिंगर ने आगे कहा, ‘मैंने दर्जनों भजन गाए हैं. पिछले 10 दिनों में मैंने दो भक्ति गीत रिलीज किए हैं, लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है. टीवी पर हर कोई केवल पटियाला पैग के बारे में बात कर रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘चलिए एक मुहीम शुरू करते हैं. अगर सभी राज्य अपने आप को शराबमुक्त राज्य घोषित कर दें तो अगले दिन से दिलजीत दोसांझ लाइव कॉन्सर्ट में शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देगा. मेरे पास एक और ऑफर है. मैं जिस भी शहर में परफॉर्म करूंगा, वहां एक दिन के लिए शराब बैन कर दिया जाए तो, मैं शराब पर आधारित गाने नहीं गाऊंगा.’

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

14 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

33 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

59 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

59 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago