साल 2025 में गुरु और मंगल दोनों होंगे वक्री (सांकेतिक तस्वीर).
Guru Mangal Vakri Rashifal 2025: साल 2024 अब समाप्ति की ओर है. कुछ ही दिनों के बाद नया साल (2025) शुरू हो जाएगा. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नये साल के शुरुआत से ही ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव देखने को मिलेगा. ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है. साल 2025 में गुरु और मंगल दोनों ग्रह वक्री होंगे. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, गुरु ग्रह 9 अक्टूबर को वृषभ राशि में वक्री हो चुका है और इस स्थिति में 4 फरवरी 2025 तक रहेगा. जबकि, मंगल ग्रह 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री हो जाएगा और 24 फरवरी 2025 तक इसी राशि में मौजूद रहेगा. ऐसे में गुरु और मंगल की वक्री चाल से कुछ राशियों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
इस राशि के दूसरे भाव में गुरु और चौथे भाव में मंगल वक्री होंगे. ऐसे में इस राशि से जुड़े जातकों के जीवन में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हो सकती है. नौकरी में संघर्ष करना पड़ सकता है. मानसिक परेशानी उत्पन्न हो सकती है. इस दौरान व्यापार में कोई रणनीति काम नहीं आएगी. असफलता हाथ लग सकती है. आर्थिक नुकसान के संकेत हैं. सेहत को लेकर सावधान रहना होगा.
गुरु ग्रह इस राशि लग्न भाव में और मंगल तीसरे भाव में वक्री होंगे. ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को आने वाले नये साल में बहुत हद तक सावधानी बरतनी होगी. नौकरीपेशा जातकों का स्थान परिवर्तन हो सकता है. बिजनेस में बिना किसी रणनीति के काम करना नुकसानहेद साबित होगा. आर्थिक मामलों में नुकसान हो सकता है.
सिंह राशि वालों की कुंडली के 10वें भाव में गुरु और 12वें भाव में मंगल देव वक्री होंगे. ऐसे में इस राशि के जातकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. काम के प्रेशर की वजह से नौकरी में बदलाव कर सकते हैं. व्यापार में आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं रहेगी. इस दौरान कोई भी बड़ा आर्थिक निवेश करने से बचना होगा. फिजूलखर्च में वृद्धि होगी, जिसकी वजह से आर्थिक संतुलन बिगड़ेगा. प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति उत्पन्न होगी. इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना होगा.
यह भी पढ़ें: मंगल-शनि से बना दुर्लभ राजयोग, इन 3 राशि वालों को होगा बंपर लाभ
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…