आस्था

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से अचानक पलटेगी इन 4 राशि वालों की तकदीर, धन-लाभ के प्रबल योग!

Guru Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु कहा गया है. गुरु ग्रह राशि परिवर्तन के अलावा नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं. शुभ ग्रह बृहस्पति जब कभी भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका असर राशिचक्र की प्रत्येक राशि पर देखने को मिलता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, बृहस्पति देव 28 नवंबर को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. गुरु का यह नक्षत्र परिवर्तन राशिचक्र की कुछ राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से किन तीन राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा.

वृषभ राशि

ज्योतिष में रोहिणी नक्षत्र को वृषभ राशि का मस्तक कहा गया है. ऐसे में गुरु की रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से इस राशि के जातक को विशेष लाभ मिलेगा. गुरु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है. व्यापार में आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. कार्यस्थल पर कार्यों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. शादीशुदा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है.

सिंह राशि

गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि के लिए अनुकूल है. नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी. कारोबार में धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा. शोधार्थियों को बड़ी कामयाबी मिलेगी. नौकरी में कार्यस्थल अधिकारियों का सकारात्मक सहयोग मिलेगा.

यह भी पढ़ें: सूर्य-गोचर से बना शनि का अशुभ संयोग, इन 5 राशियों के लोग रहें सतर्क

धनु राशि

गुरु ग्रह धनु राशि का स्वामी है. ऐसे में जब बृहस्पति देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. व्यापार करने वाले जातक बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं. आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा. जो लोग लंबे समय से नौकरी में प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें इस दौरान खुशखबरी मिलेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में धन लाभ का योग है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा.

मीन राशि

गुरु ग्रह का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करना मीन राशि के लिए भी शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. चूंकि, गुरु ग्रह इस राशि का स्वामी है, ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन की अवधि में व्यापार में आर्थिक तरक्की के कई अवसर प्राप्त होंगे. परिवार में पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

यह भी पढ़ें: शनि की सीधी चाल शुरू, ये 6 राशि वाले रहें सावधान! हो सकता है बड़ा नुकसान

Dipesh Thakur

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

2 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

2 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

2 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

2 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

3 hours ago