हनुमान जयंती 2023
Hanuman Jayanti 2023: हिंदू धर्म में हनुमान जी को प्रभु श्रीराम का सबसे बड़ा भक्त बताया जाता है. जो भी हनुमान जी की सच्ची मन से आराधना करता है बजरंगबली उनके सार दुख हर लेते हैं. अंजनी पुत्र पवन सुत हनुमान जी की जयंती (Hanuman Jayanti 2023) के दिन भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए पूरे मन से उनकी उपासना करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि इस दिन हनुमान जी जल्द प्रसन्न हो उनकी समस्याएं दूर कर मनचाही मुराद पूरी करते हैं.
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जी का जन्म दिवस मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों में भी खास तैयारी की जाती है. आज 6 अप्रैल को देशभर में हनुमान जयंती मनाई जा रही है. काशी के ज्योतिषाचार्य आचार्य रामानुज के अनुसार आइए जानते हैं हनुमान जयंती के दिन पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, स्नान और दान का समय.
आचार्य रामानुज बताते हैं कि उदयातिथि के आधार पर ही इस साल 06 अप्रैल को हनुमान जयंती मनाई जा रही है. हनुमान जयंती के दिन व्रत रखने के अलावा हनुमान चालीसा और हनुमान रक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए. इस दिन बजरंग बली की पूजा के लिए दिन में कई बार शुभ मुहूर्त बन रहे हैं.
इनकी शुरुआत सुबह 06 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह 07 बजकर 48 मिनट के लाभ मुहूर्त के साथ हो रही है. वहीं 07 बजकर 48 मिनट से सुबह 09 बजकर 21 मिनट के बीच बजरंगबली की पूजा करने के लिए अमृत-मुहूर्त भी सर्वोत्तम है. इसके बाद अगला शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 53 मिनट से लेकर दोपहर के 12 बजकर 26 मिनट तक है.
इस विधि से पूजा करने पर हनुमान जी होते हैं प्रसन्न (Pooja Vidhi)
हनुमान जयंती के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते हुए हनुमान जी को स्नान कराएं और उनकी पूजा के लिए पहले से ही लाल फूल, अक्षत्, लाल सिंदूर, पान का बीड़ा और उनके भोग के लिए मोतीचूर के लड्डू तैयार रखें. इसके बाद इन्हें बजरंगबली को अर्पित करें. इस दिन (Hanuman Jayanti 2023) हनुमान जी को लाल लंगोट अर्पित करें. यथा संभव हनुमान चालीस का पाठ करें. हनुमान जी की परिवार के साथ आरती करें.
दिन के समय किसी हनुमान मंदिर में जाकर बजरंग बली को चोला चढ़ाएं. इस दिन (Hanuman Jayanti 2023) सामूहिक रूप से हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है. इनमें शामिल होकर भी हनुमान जी की आराधना की जा सकती है.
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान पीठ का फैसला- राज्यों को सेल्स टैक्स पर…
केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…