खेल

IPL 2023: RCB के खिलाफ पहला मुकाबला नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा और जोफ्रा आर्चर? मुंबई इंडियंस के हेड कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2023: आईपीएल-2023 में सबकी निगाहें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) पर हैं. वहीं कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस भी टीम के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. दरअसल, आर्चर पिछले सीजन में भी नहीं खेले थे वहीं रोहित शर्मा कप्तानों के ‘फोटो शूट’ में भी नजर नहीं आए थे. मुंबई इंडियंस को सीजन का अपना पहला मुकाबला 2 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है. ऐसे में टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर अपडेट दिया है.

मार्क बाउचर ने पुष्टि की कि कप्तान रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर आरसीबी के खिलाफ अपने शुरुआती मैच में खेलने के लिए फिट हैं. अटकलें लगायी जा रही थीं कि रोहित हो सकता हैं कि टीम के शुरुआती मैच के लिए उपलब्ध नहीं हों. लेकिन बाउचर ने सभी अटकलों को खारिज कर दिया.

ये भी पढ़ें: LSG vs DC, IPL 2023: मेयर्स की तूफानी पारी, दिल्ली कैपिटल्स के सामने 194 रन का टारगेट

रोहित पूरी तरह फिट- कोच

बाउचर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘हां, रोहित फिट हैं. उन्होंने पिछले दो दिन ट्रेनिंग की है और वह खेलने के लिए शत प्रतिशत फिट हैं. उन्हें उस सुबह अच्छा महसूस नहीं हो रहा था और एहतियात के तौर पर हमने उन्हें घर पर रहने को कहा था. खिलाड़ियों को बहुत सारे फोटो शूट करने होते हैं. उन्हें खुद के लिये ज्यादा समय नहीं मिलता इसलिये हमने सोचा कि यही बेहतर होगा.’’

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे. जोफ्रा खुद चोट से उबरकर लंबे समय बाद वापसी कर रहे हैं. जोफ्रा को लेकर बाउचर ने कहा कि आर्चर कल के मैच के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने आज ट्रेनिंग नहीं की, यह वैकल्पिक ट्रेनिंग सत्र था. उसे लगा कि वह कल के लिए तैयार है. वह कल आरसीबी के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

आरसीबी और मुंबई के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू में खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस की टीम पिछले सीजन की असफलता को पीछे छोड़ते हुए जीत के साथ आगाज करना चाहेगी. वहीं कल डबल हेडर का पहला मुकाबला राजस्थान और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. यह मैच हैदराबाद में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

23 seconds ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

2 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

2 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

2 hours ago