आस्था

होली पर 4 घंटे से अधिक का चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ; जानें समय और सूतक काल

Holi 2024 Chandra Grahan Rashiyon Par Prabhav: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को खास महत्व दिया गया है. मार्च महीने की 25 तारीख को फाल्गुन पूर्णिमा है. इस दिन इस साल का पहला चंद्र ग्रहण है. चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक कारण के साथ-साथ पौराणिक मान्यता भी है. चंद्र ग्रहण लगने के पीछे वैज्ञानिक वजह बये है कि जब पृथ्वी, चंद्रमा और सूर्य के बीच आ जाता है तो चंद्र ग्रहण लगता है. वहीं, मान्यतानुसार चंद्र ग्रहण लगने के पीछे राहु-केतु ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर खास असर होगा. आइए जानते हैं 25 मार्च को लगने वाले चंद्र ग्रहण का समय, स्थान और राशियों पर प्रभाव.

कब लगेगा चंद्र ग्रहण?

पंचांग के अनुसार, 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 02 मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है. चूंकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा.

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

मार्च महीने की 25 तारीख को लगने वाला चंद्र ग्रहण जापान, अमेरिका, रूस, आयरलैंड, स्पेन, इंगलैंड, फ्रांस, पुर्तगाल, बेल्जियम, नॉर्वे (दक्षिणी), स्विटजरलैंड और हॉलैंड में दिखाई देगा. जबकि यह चंद्र ग्रहण दक्षिण एशियाई देशों समेत भारत में नहीं दिखाई देगा. हालांकि, इस चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों पर खास असर पड़ेगा.

चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कभी भी ग्रहण लगता है तो उसका असर सभी राशियों पर शुभ-अशुभ तौर पर पड़ता है. 25 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा. जिन राशियों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ रहने वाला है, उनमें मिथुन, सिंह, मकर समेत कुंभ राशि का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, उदित होंगे शनि देव; इन राशियों को फायदा ही फायदा

यह भी पढ़ें: सूर्य और राहु के मिलने से बनेगा खतरनाक ग्रहण योग, इन 3 राशियों के लोग रहें बेहद सावधान!

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

4 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

18 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

20 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

22 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

23 minutes ago