आस्था

Dream Interpretation: ऐसे सपनें अगर दिखाई दें तो समझ लें बनने वाले हैं आपके बिगड़े काम

Dream Interpretation: कहते हैं कि सपनें आने जीवन में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं. कभी-कभी कुछ आम से दिखने वाले सपने हमारे लिए बेहद खास होते हैं तो जिन्हें हम खास समझते हैं वे किसी अनहोनी का संकेत भी दे सकते हैं. लेकिन आप सपनों के मतलब को समक्षकर इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह किस बात की तरफ इशारा कर रहें हैं.

जब सपने में नाचे मोर

सपने में अगर आपको मोर या मोर के पंख भी दिखाई दें तो इसे शुभ माना जाता है. सपने में इन्हें देखने का मतलब है कि आपके अब तक जो रुके हुए काम हैं वे जल्द ही पूरे होने वाले हैं और आप पर दैवीय शक्तियां प्रसन्न हैं.

हंस दिखे तो होने वाला है यह

माना जाता है कि सपने में हंस दिखाई दे तो आपका भाग्य जल्द ही बदलने वाला है. आपकी इच्छाएं जल्द ही पूरी होने वाली हैं.

कौवा देखने पर क्या होता है

सपने में अगर आपको दिखाई देने वाला कौवा पूर्व दिशा से पश्चिम दिशा की ओर उड़ रहा हो तो आप चली आ रही वित्तिय समस्याओं से छुटकारा पाने वाले हैं.

वहीं प्रतियोगी छात्र को कौवा दिखाई देने पर उनके सफलता के आसार बढ़ जाते हैं.

जब सपने में भगवान ही दिख जाएं 

सपने में भगवान की प्रतिमा देखना बेहद ही शुभ माना जाता है. अगर आप जीवन में किसी बड़ी समस्या जूझ रहे हैं तो ईश्वर की कृपा से उसका समाधान होने वाला है.

सपने में शव यात्रा देखने का मतलब

ऐसा सपना आमतौर पर डरावना तो होता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसे बेहद ही शुभ माना जाता है.

समुद्र और बाढ़ देखने पर क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

माना जाता है कि सपने में समुद्र, किसी तरह का दूषित जल और बाढ़ देखना अशुभ है. ऐसे में व्यक्ति अपनी वाणी और व्यवहार से अपना ही नुकसान कर लेता है. ऐसा सपना देखने पर आपको अपने स्वभाव में बदलाव लाना चाहिए.

जब सपने में दिखे जंगल

ऐसा सपना शुभ फलदायक माना जाता है. यह आपको निकट भविष्य में मिलने वाली सफलता और होने वाले धन लाभ को बतलाता है. हालांकि सूखे पेड़ों वाले जंगल किसी तरह की अनहोनी का भी ईशारा करते हैं.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस, 8 लोगों की हो गई मौत

Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…

30 minutes ago

गोपाष्टमी आज, जानें पूजा का समय और पंचांग, दोपहर में शुरू होगा पंचक

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर को गोपाष्टमी मनाई जा रही है. जानें गायों की…

42 minutes ago

तारली पंप स्टोरेज परियोजना पर अदाणी ग्रीन एनर्जी ने साफ की स्थिति, बताया कब मिली कौन-सी मंजूरी

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने तारली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट पर बयान जारी कर स्पष्ट किया…

10 hours ago

रेलवे स्टेशनों पर गंदगी और पानी की कमी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: रेल मंत्रालय को CAG के सुझाव लागू करने का निर्देश

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने रेल…

11 hours ago

PM मोदी के गांव वडनगर के संग्रहालय को रेड डॉट का ‘बेस्ट ऑफ द बेस्ट’ अवॉर्ड, भारत का पहला सम्मानित संग्रहालय बना

गुजरात के 'अनंत अनादि वडनगर पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय' ने बर्लिन में प्रतिष्ठित 'रेड डॉट: बेस्ट…

11 hours ago