आस्था

Miracle Temple of Lord Shiva: कर्ज से परेशान हैं तो इस मंदिर में जाने से होगा कष्ट का निवारण, लगाना होगा यह भोग

Miracle Temple of Lord Shiva: अगर आप कर्ज से परेशान हैं और लाख कोशिशों के बाद भी यह उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो आपको भगवान शिव की शरण में जाना चाहिए. भगवान शिव के ऋणमुक्तेश्वर रूप की पूजा आपको इससे मुक्ति दिला सकता है.

वैसे तो ऋणमुक्तेश्वर महादेव के कई मंदिर हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के इस मंदिर के बारे में ऐसी मान्यता है कि जो यहां एक बार आ जाता है, भगवान उसके सभी दुखों को दूर करते हैं. यह मंदिर मध्य प्रदेश राज्य के हरदा और देवास जिले की सीमा पर पड़ता है. यह मंदिर इन दोनों जिलों की सीमा पर बहने वाली नर्मदा नदी के किनारे स्थित है.

लगता है खास तरह का भोग

हरदा और देवास जिले के बीच स्थित नेमावर नामक स्थान पर स्थित यह मंदिर अत्यंत ही प्राचीन है. इस मंदिर की ख्याति इतनी है कि दूर-दराज से लोग यहां अपने कर्ज से मुक्ति की कामना के साथ आते हैं. इसके लिए उन्हें भगवान शिव को एक खास तरह का भोग लगाना पड़ता है.

माना जाता है कि भगवान शिव को सिर्फ चने की दाल चढ़ाने से ही वह प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तो को सभी तरह के कर्ज से मुक्त करते हैं.  मंदिर में गुरु बृहस्पति का स्थान भी है. चने की दाल उन्हें प्रिय है. इसलिए चने की दाल चढ़ाने की विशेष परंपरा है.

अमावस्या का दिन है खास

मंदिर की प्राचीनता को लेकर माना जाता है कि यह मंदिर पांडवकालीन है. वैसे तो हर अमावस्या के दिन यहां भक्तों का जमावड़ा लगा रहता है, लेकिन कार्तिक अमावस्या वाले दिन यहां ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है. चूंकि इस दिन दीपावली पड़ती है, इसलिए यह दिन और भी खास हो जाता है. अमावस्या वाले दिन मंदिर में चने की दाल चढ़ाकर कर्ज से मुक्ति की प्रार्थना की जाती है.

एक मान्यता यह भी

कर्ज के अलावा यहां पर वे लोग भी आते हैं जिनके विवाह मे बार-बार अड़चने आ रही हैं. सच्चे मन से यहां आकर मांगी गई विवाह की कामना भी पूरी होती है. इसके लिए भी महादेव को प्रसन्न करने के लिए साधक को सिर्फ चने का भोग लगाना पड़ता है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘पीएम मोदी का नेतृत्व दुनिया के लिए मिसाल…’; अमेरिकी गवर्नर ने की जमकर तारीफ

भारत में एक ट्रेड मिशन पर आए मोंटाना के गवर्नर ग्रेग जियानफोर्टे ने बुधवार प्रधानमंत्री…

2 minutes ago

जनता जानती है..! नवादा में गरजे प्रशांत किशोर, अनंत सिंह पर खुला PK का राज

Prashant Kishor In Nwada: नवादा पहुंचे जन सुराज के संस्थापर प्रशांत किशोर यानी PK ने…

17 minutes ago

मां के संघर्षों की मिसाल बनी रामगढ़ की कविता, बच्चों के लिए साड़ी में नंगे पांव दौड़ी 1600 मीटर

झारखंड के रामगढ़ की कविता देवी ने पति के निधन के बाद दो बच्चों के…

23 minutes ago

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला बेगूसराय! बस स्टैंड के पास बदमाशों ने 3 लोगों को मारी गोली

बेगूसराय बस स्टैंड के पास अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया.…

24 minutes ago

मंदिर के नाम मुस्लिम महिला की ‘वसीयत’, संभल में पति के इंतकाल के बाद आखिर क्या हुआ?

Sambhal Muslim Woman Temple Will: संभल में पति के निधन के बाद मुस्लिम महिला लुबना…

37 minutes ago

पसमांदा समुदाय की शिक्षा, गरिमा और समान अवसरों के लिए सामूहिक संकल्प का मंच बना “पसमांदा संवाद”

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थान आयोग (NCMEI) के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर, उत्तर प्रदेश…

1 hour ago